अयोध्या के वर्तमान डीएम ने जमशेदपुर में रहकर की थी आइएएस की तैयारी Jamshedpur News

आज जहां प्रभु श्रीराम की मंदिर के भव्य मंदिर के निर्माण के कार्य भूमि पूजन हुआ है वहां के डीसी अनुज कुमार झा का जमशेदपुर कनेक्शन रहा है।

By Vikas SrivastavaEdited By: Publish:Wed, 05 Aug 2020 09:49 PM (IST) Updated:Thu, 06 Aug 2020 04:13 PM (IST)
अयोध्या के वर्तमान डीएम ने जमशेदपुर में रहकर की थी आइएएस की तैयारी Jamshedpur News
अयोध्या के वर्तमान डीएम ने जमशेदपुर में रहकर की थी आइएएस की तैयारी Jamshedpur News

जमशेदपुर (वेंकटेश्वर राव) । आज जहां प्रभु श्रीराम की मंदिर के भव्य मंदिर के निर्माण के कार्य भूमि पूजन हुआ है, वहां के डीएम अनुज कुमार झा का जमशेदपुर कनेक्शन रहा है। सिर्फ कनेक्शन ही नहीं  बल्कि वे जमशेदपुर में रहकर आइएएस की तैयारी की। यह तैयारी कोल्हान विश्वविद्यालय के कुलानुशासक सह मैथिली कवि डॉ. अशोक कुमार झा अविचल के निर्देशन में बागबेड़ा स्थित उनके घर में रहकर की। यह जमशेदपुर के लिए गौरव की बात है कि यहां से आइएएस की तैयारी करने वाले अनुज कुमार झा वर्तमान में अयोध्या के डीसी हैं। अनुज को वर्ष 2009 में यूपीएससी की परीक्षा में 52वां रैंक प्राप्त हुआ है। उस समय जमशेदपुर के कई संगठनों ने उन्हें सम्मानित किया था।

 इसी दौरान मिथिला सांस्कृतिक परिषद जमशेदपुर व मैथिल-भोजपुरी साहित्य संगम ने भी वर्ष 2009 में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सम्मानित किया। तब उन्होंने कहा था कि वे जमशेदपुर को नहीं भूलेंगे। आज भी वे जमशेदपुर के लोगों के संपर्क में रहते हैं।  इस संबंध में जानकारी देते हुए डॉ अशोक झा ने बताया कि अयोध्या के डीसी अनुज कुमार झा शहर से भी अच्छा लगाव रहा है।

मूल रूप से बिहार के मधुबनी के निवासी

वे मूल रूप से मधुबनी जिले के मठौरा गांव के रहने वाले हैं। वे  यूपी के तेज तर्रार आइएएस माने जाते हैं। कन्नौज एवं बुलंदशहर में डीसी थे। तालाबों को पुर्नरूद्धार को उन्होंने सघनता से अभियान चलाया। इसके बाद उन्हें सम्मानित किया गया। आज अयोध्या में प्रभु श्रीराम की सेवा कर रहे हैं। डॉ. झा ने बताया कि यह उनके लिए हर्ष की बात है कि उनका विषय आज प्रभु श्रीराम की सेवा कर रहा है, उनके माध्यम से उन्होंने भी प्रभु श्रीराम का अयोध्या मं भूमि पूजन देखा।

chat bot
आपका साथी