नेहरू युवा केन्द्र के द्वारा सैनिटाइजर व मास्क का वितरण

झारखंड नेहरू युवा केन्द्र के सौजन्य से युवा कार्यक्रम के तहत संगठन के सदस्यों द्वारा शनिवार को पाउड़ा गांव स्थित क्लब भवन परिसर में कोरोना संक्रमण के मद्देनजर जागरूकता अभियान चलाया गया। इसमें स्कूली छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

By Jitendra SinghEdited By: Publish:Sat, 28 Nov 2020 01:33 PM (IST) Updated:Sat, 28 Nov 2020 01:33 PM (IST)
नेहरू युवा केन्द्र के द्वारा सैनिटाइजर व मास्क का वितरण
पावड़ा गांव में बच्चों के बीच मास्क का वितरण करती ममता कुमारी।

घाटशिला : झारखंड नेहरू युवा केन्द्र के सौजन्य से युवा कार्यक्रम के तहत संगठन के सदस्यों द्वारा शनिवार को पाउड़ा गांव स्थित क्लब भवन परिसर में कोरोना संक्रमण के मद्देनजर जागरूकता अभियान चलाया गया।

इस दौरान नेहरू युवा केन्द्र संगठन के स्वयं सेवक सदस्य ममता कुमारी एवं करण मार्डी के द्वारा कोरोना संक्रमण जैसी वैश्विक महामारी के मद्देनजर ग्रामीणों के साथ-साथ बच्चों के बीच सैनिटाइजर व मास्क का वितरण किया गया, साथ ही साथ संक्रमण से बचाव के लिए ग्रामीणों एवं बच्चों को शारीरिक दूरी का अनुपालन करने की बात कही।

बताया कि जरूरी कार्य से ही घर से बाहर निकले घर से बाहर निकलने पर मास्क का उपयोग जरूर करें, भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचे संबंधित कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई। कोरोना संक्रमण का फैलाव दोबारा शुरू न हो इके लिए सावधानी बरते।

ममता कुमारी ने बताया कि उनकी संस्था द्वारा लगातार ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार का जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। ताकि लोगों को जागरूक किया जाए।

उन्होंने कहा कि संक्रमण का मामला जब कम था तो लोगों ने गंभीरता से पालन किया अब बहुत सारे ऐसे लोग है जो मास्क नही लगा रहे है। जो काफी घातक सिद्ध हो सकता है।मौके पर सुमन मुर्मू, नागेश्वर मुर्मू पूजा मुर्मू मालती हांसदा, समेत संगठन के कई सदस्यों एवं ग्रामीणों मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी