जमशेदपुर के साकची महिला थाना में लड़का और लड़की पक्ष आपस में उलझे

साकची महिला थाना मेंं लड़का और लड़की पक्ष के लोग आपस में एक-दूसरे से उलझ गए। हंगामा करने लगे। आरोप था कि बिहार के नवादा जिले के वासलीगंज की एक युवती के साथ जमशेदपुर के मानगो के उलीडीह शंकोसाई के युवक पिंटू कुमार ने यौन शोषण किया।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Tue, 03 Aug 2021 05:19 PM (IST) Updated:Tue, 03 Aug 2021 05:19 PM (IST)
जमशेदपुर के साकची महिला थाना में लड़का और लड़की पक्ष आपस में उलझे
पुलिस ने किसी तरह दोनों पक्ष को अलग-अलग किया।

जमशेदपुर, जागरण संवाददाता। साकची महिला थाना मेंं लड़का और लड़की पक्ष के लोग आपस में एक-दूसरे से उलझ गए। हंगामा करने लगे। आरोप था कि बिहार के नवादा जिले के वासलीगंज की एक युवती के साथ जमशेदपुर के मानगो के उलीडीह शंकोसाई के युवक पिंटू कुमार ने यौन शोषण किया। शादी कर लेने का आश्वासन देता रहा।

दबाव पर शादी के लिए तैयार हो गया, लेकिन स्वजन तैयार नहीं थे। जिसके कारण शादी नहीं हुई। इसकी शिकायत लेकर लड़की पक्ष के लोग महिला थाना पहुंचे। वहां लड़का पक्ष के लोग भी आ गए। दोनों पक्ष के बीच भिडंत हो गई। पुलिस ने किसी तरह दोनों पक्ष को अलग-अलग किया। लड़की मानगो में अपने नाना-नानी के घर पर रहती थी। वहां उसका प्रेम संबंध पिंटू कुमार से हो गया। एक दिन धोखे से पिंटू ने शीतल पेय उसे पिला दिया जिससे वह बेहोश हो गई। बाद में उसे जानकारी हुई कि पिंटू ने उसके साथ गलत किया है। विरोध पर शादी करने लेने क झांसा दिया। उसे नया मोबाइल भी दिया। वह गांव चली गई। इस बीच आठ जुलाई को वह वापस अपने नाना-नानी के घर आ आ गई।

chat bot
आपका साथी