अगले महीने से दिव्‍यांगों को जमशेदपुर में ही मिलने लगेगा कृत्रिम अंग, वह भी मुफ्त Jamshedpur News

भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति दिसंबर माह के अंत से शहर के दिव्‍यांगों को निश्‍शुल्क कृत्रिम अंग देना शुरू करेगी।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Wed, 13 Nov 2019 04:09 PM (IST) Updated:Wed, 13 Nov 2019 04:28 PM (IST)
अगले महीने से दिव्‍यांगों को जमशेदपुर  में ही मिलने लगेगा कृत्रिम अंग, वह भी मुफ्त Jamshedpur News
अगले महीने से दिव्‍यांगों को जमशेदपुर में ही मिलने लगेगा कृत्रिम अंग, वह भी मुफ्त Jamshedpur News

जमशेदपुर, जासं। भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति दिसंबर माह के अंत से शहर के दिव्‍यांगों को निश्‍शुल्क कृत्रिम अंग देना शुरू करेगी। बुधवार सुबह सदर अस्पताल में 2000 वर्गफीट में संस्थान के 24वें केंद्र का शिलान्यास हुआ। इस मौके पर बिस्टुपुर के सिंहभूम चेम्बर भवन में आयोजित प्रेस वार्ता में संस्थान के चेयरमेन ललित केडिया ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि झारखंड में रांची के बाद जमशेदपुर राज्य का दूसरा सेंटर होगा। रांची में प्रतिमाह 100 दिव्‍यांगों को कृत्रिम अंग दिए जाते हैं। इसी तरह जमशेदपुर में भी दिव्‍यांगों को घुटने से नीचे या ऊपर कटे हाथ, पांव का नाप लेकर अंग दिए जाएंगे। इसके अलावा पोलियो मरीजों को कैलिपर, व्हील चेयर, ट्राई सायकिल, हियरिंग ऐड, बैशाखी भी उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि जमशेदपुर में पिछले माह जयपुर फुट केंद्र के सहयोग से एक कैंप आयोजित किया गया था जिसमें 1100 मरीजों को कृत्रिम अंग दिए गए थे। जमशेदपुर सेंटर में इंचार्ज के रूप में हरे कृष्ण साहू और उनके दो सहयोगी अपनी सेवा देंगे। भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति वर्ष 1976 से देश मे 23 सेंटर स्थापित कर अब तक 18 लाख लोगों को निश्‍शुल्क कृत्रिम अंग  दे चुकी है।

chat bot
आपका साथी