सीएससी ओलंपियाड में दूसरा स्थान पाने वाली ऋतु गोराई को दिनेश कुमार ने किया सम्मानित Jamshedpur News

सीएससी (कॉमन सर्विस सेंटर) ओलंपियाड की परीक्षा में पूर्वी सिंहभूम जिले के बोड़ाम प्रखंड स्थित भूला मध्य विद्यालय की छठवीं कक्षा की छात्रा ऋतु गोराई ने राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल कर झारखंड का नाम रोशन किया है। भाजपा ने ऋतु गोराई को सम्मानित किया।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Thu, 21 Jan 2021 11:45 AM (IST) Updated:Thu, 21 Jan 2021 11:45 AM (IST)
सीएससी ओलंपियाड में दूसरा स्थान पाने वाली ऋतु गोराई को दिनेश कुमार ने किया सम्मानित Jamshedpur News
ऋृतु गोराई को सम्‍मानित करते भाजपा नेता दिनेश कुमार व अन्‍य। जागरण

जमशेदपुर, जासं। सीएससी (कॉमन सर्विस सेंटर) ओलंपियाड की परीक्षा में पूर्वी सिंहभूम जिले के बोड़ाम प्रखंड स्थित भूला मध्य विद्यालय की छठवीं कक्षा की छात्रा ऋतु गोराई ने राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल कर झारखंड का नाम रोशन किया है। 

ऋतु की इस सफलता पर एक ओर जहां गांव में हर्ष का माहौल है, वहीं दूसरी ओर बुधवार को भाजपा महानगर के पूर्व अध्यक्ष दिनेश कुमार ने ऋतु गोराई को उनके बोड़ाम स्थित आवास पर जाकर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने ऋतु को अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ व पुस्तक भेंटकर बधाई व उज्जवल भविष्य की शुभकामना दी। इस अवसर पर दिनेश कुमार ने कहा कि इतिहास जीरो से हीरो बनने वालों की गाथाओं से भरा है। अभाव व विपरीत परिस्तिथियों के बावजूद प्रतिस्पर्धा से भरे राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में ऋतु गोराई ने जिस सफलता को प्राप्त किया, वह कई छात्रों के लिए प्रेरणास्रोत साबित होगा। 

मदद का दिया भरोसा

उन्होंने कहा कि अच्छे शिक्षक व अच्छी परवरिश इंसान को महान बनाते हैं। ऋतु गोराई ने अपने लगन व समर्पण से अपने माता-पिता के साथ अपने शहर, जिला व पूरे झारखंड राज्य को गौरवान्वित किया है। उन्होंने ऋतु के माता-पिता को ऋतु की उच्च शिक्षा में भारतीय जनता पार्टी की ओर से हरसंभव जरूरी मदद करने का भरोसा दिया। 

ये रहे मौजूद

इस दौरान भाजपा नेता अमरजीत सिंह राजा, हलधर नारायण साह, काजू सांडिल, बिरेन महतो, विजय सोय, रवि गोराई, दीपक सुंडी, विष्णु प्रमाणिक, संतोष पंडित, महेश गोराई, दामोदर सिंह, राठु महतो व अन्य ने भी शुभकामना व्यक्त की।

chat bot
आपका साथी