झामुमो काडाडूबा पंचायत कमेटी के अध्यक्ष बने दिलीप मन्ना

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के काड़ाडुबा पंचायत कमेटी की बैठक गंधनिया गांव में भगीरथ पाल की अध्यक्षता में हुई। इसमें पंचायत कमेटी प्रशिक्षण सह पंचायत कमेटी पुनर्गठन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 28 Oct 2021 08:00 AM (IST) Updated:Thu, 28 Oct 2021 08:00 AM (IST)
झामुमो काडाडूबा पंचायत कमेटी के अध्यक्ष बने दिलीप मन्ना
झामुमो काडाडूबा पंचायत कमेटी के अध्यक्ष बने दिलीप मन्ना

संस, घाटशिला : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के काड़ाडुबा पंचायत कमेटी की बैठक गंधनिया गांव में भगीरथ पाल की अध्यक्षता में हुई। इसमें पंचायत कमेटी प्रशिक्षण सह पंचायत कमेटी पुनर्गठन किया गया। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में झारखंड मुक्ति मोर्चा संयोजक मंडल के मुख्य संयोजक सुखलाल हांसदा, संयोजक सह क्षेत्रीय कमेटी के अध्यक्ष भरत मुर्मू, संयोजक शिमांतो पाल उपस्थित थे। पर्यवेक्षक के रुप में संयोजक मंडल के सदस्य खुदीराम हांसदा उपस्थित थे। कार्यक्रम में सर्वसम्मति से पंचायत कमेटी का पुनर्गठन किया गया। इसमें अध्यक्ष दिलीप मन्ना, सचिव बुद्धेश्वर मुर्मू, कोषाध्यक्ष परीक्षित दास को बनाया गया है। कार्यकारिणी सदस्य में बुड़न मुर्मू, नवीन पाल, बसिया मुर्मू, कारु किस्कु, रामकृष्ण दास, जयसिंह सोरेन, शंकर टूडू, अधिपति मांडी, राम मुर्मू, रुपए किस्कु,अनिल मन्ना आदि को सर्वसम्मति से चयन किया गया है। कालटू चक्रवर्ती लड़ेंगे घाटशिला जिला परिषद का चुनाव : कालटू चक्रवर्ती घाटशिला अंश 17 से जिला परिषद का चुनाव लड़ेंगे। बुधवार को घाटशिला के मारवाड़ी पंचायती धर्मशाला भवन में समर्थकों के संग बैठक कर कालटू चक्रवर्ती ने चुनाव लड़ने की घोषणा की है। मारवाड़ी पंचायती धर्मशाला भवन में हरवेल सिंह की अध्यक्षता में एक बैठक हुई। इसमें घाटशिला से जिला परिषद चुनाव के प्रत्याशी के रूप में कालटू चक्रवर्ती के नाम को मनोनीत किया गया है। बैठक में करुणाकर महतो, मंजर हुसैन, बादल गिरी, रामप्रसाद, आरवाई विश्वकर्मा, मिहिर साहू, अजय दे, कुंडल दत्ता, शेख सफीक, कृष्णा शर्मा, मुस्ताक अहमद, जगमोहन शर्मा, विश्वनाथ कालिदी, मुन्ना, बाबू ,वाहिद खान, विश्वकर्मा, प्रमोद कुमार सिंह, राजा अली ,विजन गोराई ,राजू शर्मा, मोहम्मद इरफान, विक्की ,सुनील शर्मा, सपन घोष, मानव दास, किशन तिवारी समेत अन्य मौजूद रहें।

chat bot
आपका साथी