भंडार कम होने की शिकायत पर धालभूमगढ़ एसएफसी गोदाम की हुई जांच

धालभूमगढ़ स्थित राज्य खाद्य निगम के गोदाम की जांच विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी नवीन कुमार के नेतृत्व में जमशेदपुर से आई एक टीम ने रविवार को की। जांच टीम ने करीब घंटे तक गोदाम का चप्पा चप्पा छान मारा। भंडार पंजी समेत अन्य दस्तावेजों को खंगाला..

By JagranEdited By: Publish:Mon, 12 Apr 2021 09:30 AM (IST) Updated:Mon, 12 Apr 2021 09:30 AM (IST)
भंडार कम होने की शिकायत पर धालभूमगढ़ एसएफसी गोदाम की हुई जांच
भंडार कम होने की शिकायत पर धालभूमगढ़ एसएफसी गोदाम की हुई जांच

धालभूमगढ़/चाकुलिया : धालभूमगढ़ स्थित राज्य खाद्य निगम के गोदाम की जांच विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी नवीन कुमार के नेतृत्व में जमशेदपुर से आई एक टीम ने रविवार को की। जांच टीम ने करीब घंटे तक गोदाम का चप्पा चप्पा छान मारा। भंडार पंजी समेत अन्य दस्तावेजों को खंगाला। जांच के दौरान यह बात सामने आई है कि गोदाम में अनाज का भंडार कम है। लेकिन कितना कम है यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। दरअसल गोदाम प्रभारी काला चांद महतो द्वारा चावल कम आने तथा राशन डीलरों को पूरा खाद्यान्न नहीं मिलने की शिकायत सामने आने के बाद जिला प्रशासन ने जांच टीम भेजी थी। टीम में एडीएसओ केपी सिंह, श्याम नाथ पाठक, बीडीओ सह प्रभारी बीएसओ शालिनी खलखो, सहायक आपूर्ति पदाधिकारी संजय कुमार शामिल थे। बताया जा रहा है कि प्रत्येक महीने के आवंटन के हिसाब से एफसीआई से खाद्यान्न एसएफसी गोदाम भेजा जा चुका है। धालभूमगढ़ का आवंटन लगभग 1900 क्विंटल चावल है। इसके बावजूद गोदाम प्रभारी द्वारा खाद्यान्न की कमी होने की बात कहे जाने के बाद गोदाम की जांच करने टीम पहुंची थी। विदित हो कि धालभूमगढ़ को केंद्रीय गोदाम बनाया गया है, जहां से चाकुलिया, बहरागोड़ा, गुड़ाबांदा एवं धालभूमगढ़ के आदिम जनजाति के लिए डाकिया योजना के तहत खाद्यान्न की पैकिग की जाती है। पैकिग के बाद संबंधित प्रखंड में भेज दिया जाता है। धालभूमगढ़ प्रखंड में 167 आदिम जनजाति के कार्ड हैं जबकि खाद्यान्न 190 परिवारों को दिया जाता है। रविवार को जमशेदपुर से आई टीम ने गोदाम का भौतिक सत्यापन किया। उन्होंने गोदाम में रखे चावल, चीनी, नमक आदि की जांच की। जांच के बाद अब उसका मिलान पंजी एवं अन्य अभिलेखों से किया जाएगा तभी सच्चाई सामने आएगी। जांच के बाद कालाचांद महतो को गोदाम के प्रभार से हटाकर विशाल राय को गोदाम का प्रभार दिया गया है। मई माह का खाद्यान्न तीन-चार दिनों से आकर ट्रकों में ही पड़ा है। अब उसकी अनलोडिग होगी। गोदाम में खाद्यान्न का भंडार कम होने की शिकायत मिलने पर गोदाम का भौतिक सत्यापन किया गया है। अब उसका मिलान अभिलेखों एवं पंजी से किया जाएगा। प्रथम ²ष्टया भंडार कम होने का मामला सही प्रतीत हो रहा है। पूरी रिपोर्ट तैयार होने के बाद सोमवार शाम तक ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि कितना भंडार कम है।

- नवीन कुमार, विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी, जमशेदपुर।

chat bot
आपका साथी