Durga Puja 2020 : मां दुर्गा को पुष्पांजलि अर्पित करने मंदिरों-सोसाइटी में उमड़े श्रद्धालु Picture

Durga Puja 2020. दुर्गापूजा की महाअष्टमी को मंदिरों और सोसाइटी परिसर में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा को पुष्पांजलि अर्पित की जा रही है। शनिवार को दोपहर 11.30 बजे तक ही अष्टमी है। इसके बाद नवमी तिथि लग रही है।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Sat, 24 Oct 2020 12:04 PM (IST) Updated:Sat, 24 Oct 2020 12:04 PM (IST)
Durga Puja 2020 :  मां दुर्गा को पुष्पांजलि अर्पित करने मंदिरों-सोसाइटी में उमड़े श्रद्धालु Picture
जमशेदपुर के मानगो सब्‍जी बाजार पंडाल में लगी श्रद्धालुओं की भीड़। जागरण

जमशेदपुर, जासं। दुर्गापूजा की महाअष्टमी को मंदिरों और सोसाइटी परिसर में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा को पुष्पांजलि अर्पित की जा रही है। शनिवार को दोपहर 11.30 बजे तक ही अष्टमी है। इसके बाद नवमी तिथि लग रही है, इसलिए इसी क्रम में संधि पूजा भी होगी। इस खास अवसर पर सुबह 10 बजे से मंदिरों-सोसाइटी में मंत्रोच्चार के स्वर गूंज रहे हैं।

कहीं-कहीं पंडालों में आसपास रहने वाले श्रद्धालु देवी दुर्गा को फल-फूल अर्पित कर रहे हैं। सोसाइटी परिसर में आयोजकों ने इसकी सूचना पहले ही दे दी थी कि जिस श्रद्धालु को पुष्पांजलि अर्पित करना है, वे सुबह 11 बजे तक पूजा स्थल पर वोलेंटियर को पूजा की थाली दे दें। इसके अलावा जगह-जगह आज की मां दुर्गा को बली भी चढ़ाई जाएगी। ग्रामीण क्षेत्र में बकरे की बली दी जा रही है, लेकिन शहरी क्षेत्र में प्रतीक स्वरूप कुम्हड़े की बली अर्पित की जा रही है।

सभी जगह होगी कन्‍या पूजा

 

गोलमुरी सर्कस मैदान। 

साकची के कालीबाड़ी, शीतला मंदिर व शिव दुर्गा मनोकामना नाथ मंदिर, भालूबासा के शीतला मंदिर में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करने के लिए श्रद्धालु पहुंचे हैं। इसके साथ ही कन्या पूजा भी होगी। वैसे तो कन्या पूजा शहर के सभी मंदिरों, पंडालों व साेसाइटी परिसर में भी होगी, लेकिन कोरोना को देखते ही कन्या भोजन के लिए पांच, सात या ग्यारह बालिकाओं को प्रसाद ग्रहण करने के लिए बुलाया जा रहा है। रविवार को सुबह 11.14 बजे तक नवमी रहेगी, जिसके बाद दशमी तिथि लग जाएगी। इसके साथ ही नवरात्र का व्रत करने वाले लोग पारण करेंगे। शहर में मां की प्रतिमा का विसर्जन सोमवार को होगा। इसके लिए जिला प्रशासन ने तैयारी लगभग पूरी कर ली है। इस बात की सूचना आयोजकों को दे दी गई है कि विसर्जन का जुलूस नहीं निकलेगा। पांच-सात लोग ही प्रतिमा लेकर नदी घाट पर विसर्जन करेंगे। इसमें प्रशासन भी उनकी मदद करेगा।

साकची शीतला मंदिर। 

 नॉर्थ एरिया दुर्गा पूजा कमेटी, टेल्‍को, जमशेदपुर

chat bot
आपका साथी