अभाविप के नगर अध्यक्ष बने देवाशीष मन्ना व उपाध्यक्ष डेजी सेवा

घाटशिला स्थित संघ कार्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् (अभाविप) की बैठक संपन्न हुई। इसमें अभाविप के पूर्वी सिंहभूम जिला संयोजक सिद्धार्थ सिंह बागी प्रदेश कार्यकारणी सदस्य अमित हाजरा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विवेक महापात्र समेत अन्य उपस्थित रहे। बैठक में जिला संयोजक सिद्धार्थ सिंह ने कहा कि विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का हिस्सा बनना सभी विद्यार्थियों के लिए सौभाग्य की बात है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Oct 2021 09:30 AM (IST) Updated:Mon, 25 Oct 2021 09:30 AM (IST)
अभाविप के नगर अध्यक्ष बने देवाशीष मन्ना व उपाध्यक्ष डेजी सेवा
अभाविप के नगर अध्यक्ष बने देवाशीष मन्ना व उपाध्यक्ष डेजी सेवा

संस, घाटशिला : घाटशिला स्थित संघ कार्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् (अभाविप) की बैठक संपन्न हुई। इसमें अभाविप के पूर्वी सिंहभूम जिला संयोजक सिद्धार्थ सिंह बागी, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य अमित हाजरा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विवेक महापात्र समेत अन्य उपस्थित रहे। बैठक में जिला संयोजक सिद्धार्थ सिंह ने कहा कि विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का हिस्सा बनना सभी विद्यार्थियों के लिए सौभाग्य की बात है। साल भर विभिन्न गतिविधियां चला कर छात्रों के बीच राष्ट्रवाद की एक अलख जगाने का साधन का नाम विद्यार्थी परिषद है। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमित हाजरा ने कहा कि कॉलेज कैंपस में कई प्रकार के छात्र संगठन छात्रों के बीच काम कर रहे हैं। परंतु विद्यार्थी परिषद छात्र संगठन है जो दलगत राजनीति से ऊपर उठकर छात्रों के बीच सीधा काम करता है। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विवेक महापात्र ने कहा कि जहां-जहां परिसर वहां वहां परिषद का नारा लेकर अपने को सभी कॉलेज कैंपस में अपनी इकाइयों को नवंबर अंतिम तक बनाना है और वर्तमान में हो रही छात्रों की विभिन्न प्रकार की परेशानियों का निवारण भी करना है। उसके लिए विद्यार्थी परिषद को आंदोलन का रास्ता क्यों ना अपनाना पड़े विद्यार्थी परिषद आंदोलन भी करेगा। अभाविप के नगर अध्यक्ष बने देवाशीष मन्ना व उपाध्यक्ष डेजी सेवा : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद घाटशिला नगर इकाई का पुनर्गठन किया गया है। नए कमेटी में नगर अध्यक्ष देवाशीष मन्ना, नगर उपाध्यक्ष डेजी सेवा, शाहिद इकबाल, खुदीराम हांसदा को बनाया गया है। नगर मंत्री अर्जुन दत्ता, नगर सह मंत्री ऋषि मदीना, नीरज कुमार, संजय बेरा, सुदामा महतो को बनाया गया। कार्यालय मंत्री अभिषेक कुमार, सह कार्यालय मंत्री बापी गोराई, मीडिया प्रभारी रूद्र कुमार, रोहित शर्मा, आलोक कुमार सिंह, सोशल मीडिया प्रभारी- मनोजित मदीना, मानव पुष्टि को बनाया गया। एसएफडी प्रमुख सोमनाथ रोई, विशाल नंदी, एसएफएस प्रमुख रोहन कुमार, यश मित्तल, टीएसवीपी प्रमुख अमित दत्ता, जनजातीय प्रमुख गणेश माझी, सह प्रमुख रोहित सामंत, गोपाल मुंडा, राष्ट्रीय कला मंच प्रमुख प्रेमनाथ, नगर कोषाध्यक्ष श्याम मुर्मू, कार्यसमिति सदस्य अरुण कुमार,सौरव डोरी,देवाशीष गो,साहिब दे,मोहित कुमार, राज राणा, अंकुर सुंडी, सागेन टुडू, सिद्धार्थ कुमार, सतारी सामद को बनाया गया। विशेष आमंत्रित सदस्य प्रिस कुमार, अमित बासूरी, संजीत पातर, राहुल चालक, अविनाश चक्रवती, अजय कुमार को बनाया गया है।

chat bot
आपका साथी