रिक्त पदों पर 35 दिनों के अंदर आश्रितों की हो बहाली

जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के हारतोपा गांव स्थित हारतोपा स्टेडियम में गुरुवार को नरवा पहाड़ विस्थापित कमेटी द्वारा एक प्रेस वार्ता कर विस्थापितों के नियोजन के संबंध में जानकारी दी। कमेटी के अध्यक्ष सोमई किस्कु व अन्य ने बताया की यूसिल प्रबंधन विस्थापितों के साथ खिलवाड़ कर रही है..

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Jul 2021 07:30 AM (IST) Updated:Fri, 23 Jul 2021 07:30 AM (IST)
रिक्त पदों पर 35 दिनों के अंदर आश्रितों की हो बहाली
रिक्त पदों पर 35 दिनों के अंदर आश्रितों की हो बहाली

संसू, जादूगोड़ा : जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के हारतोपा गांव स्थित हारतोपा स्टेडियम में गुरुवार को नरवा पहाड़ विस्थापित कमेटी द्वारा एक प्रेस वार्ता कर विस्थापितों के नियोजन के संबंध में जानकारी दी। कमेटी के अध्यक्ष सोमई किस्कु व अन्य ने बताया की यूसिल प्रबंधन विस्थापितों के साथ खिलवाड़ कर रही है। सिर्फ झूट बोल कर बरगला रही है। वर्ष 2012 से 2020 तक नरवा पहाड़ खान में 214 लोग सेवानिवृत्त हो चुके हैं। इससे यह साफ है कि 214 कर्मचारियों के पद रिक्त हैं। इस संबंध में यूसिल प्रबंधन और नरवा पहाड़ विस्थापित कमेटी के बीच नरवा पहाड़ खान परिसर में 13 फरवरी 2021 को घाटशिला विधायक रामदास सोरेन और पोटका विधायक संजीव सरदार की मौजूदगी में एक बैठक भी हुई थी। जिसमें प्रबंधन द्वारा प्रस्तुत ब्यौरा के अनुसार 2012 से अब तक 134 लोगों की नियुक्ति हुई। इससे स्पष्ट होता है कि 80 कर्मचारियों के पद अभी भी रिक्त हैं। उन्होंने मांग उठाई कि 80 रिक्त पदों पर 35 दिनों के अंदर आश्रितों की नियुक्ति के लिए प्रक्रिया को शुरू की जाए। इसकी लिखित सूचना नरवा पहाड़ विस्थापित कमेटी को दे दी गई है। जिससे यह स्पष्ट हो कि प्रबंधन ने नियुक्ति प्रक्रिया शुरू कर दी है।

प्रबंधन से मांग है कि जिस 134 विस्थापितों की नियुक्ति करने का दावा कर रही है उसका भी ब्यौरा लिखित रूप में कमेटी को दिया जाए। प्रबंधन ने दिसंबर 2020 में एक प्रेस विज्ञप्ति निकाल कर यह दावा किया था कि ग्रुप डी में प्रबंधन द्वारा विस्थापितों को शत प्रतिशत आच्छादित किया गया। इसका भी ब्यौरा उपलब्ध कराया जाए। 80 पदों पर नियुक्ति के लिए लिए 18 जून 2021 को प्रबंधन को पत्र लिखा गया था पर उस पर कोई पहल या जवाब अब तक नहीं दिया गया। प्रबंधन का ध्यान आकर्षित कराने के लिए समिति फिर से सोमवार को एक पत्र लिखेगी। इस दौरान झामुमो के केंद्रीय कार्यकारणी सदस्य रोरिया सोरेन, केंद्रीय सदस्य जेडी,बास्के झामुमो के पोटका प्रखंड अध्यक्ष सुधीर सोरेन, झामुमो के महासचिव विद्या सागर दास आदि ने कहा कि विस्थापितों को छलना बंद करो। अब झामुमो विस्थापितों के साथ ज्यादती बर्दाश्त नहीं करेगी। यूसिल रैयतों और सरकारी जमीन के बदले में कितने लोगों को नौकरी दी है उसका भी ब्यौरा दे। यदि 35 दिनों के अंदर नियोजन प्रक्रिया शुरू नहीं होती है तो प्रबंधन के खिलाफ अब जोरदार आंदोलन होगा। मौके पर चक्रधर महतो, पौलु राम मार्डी, सोनाराम सोरेन बुधराय किस्कु,लोबो मार्डी, इंद्रली मार्डी, गणेश मार्डी आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी