जमशेदपुर के नूरी मरकज से उठी गाजियाबाद के महंत नरसिंहानंद सरस्वती को गिरफ्तार करने की मांग

उत्तर प्रदेश स्थित गाजियाबाद के महंत नरसिंहानंद सरस्वती एक बार फिर अपने बयानों से विवाद में घिर गए हैं। जमशेदपुर के नूरी मरकज में रविवार को संवाददाता सम्मेलन के दौरान मुस्लिम समाज के प्रबुद्ध लोगों ने नरसिंहानंद सरस्वती को गिरफ्तार करने की मांग उठाई है।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Sun, 11 Apr 2021 04:40 PM (IST) Updated:Sun, 11 Apr 2021 05:55 PM (IST)
जमशेदपुर के नूरी मरकज से उठी गाजियाबाद के महंत नरसिंहानंद सरस्वती को गिरफ्तार करने की मांग
भारत सरकार से महंत नरसिंहानंद पर कानून सम्मत कार्रवाई करके गिरफ्तारी का मांग की है।

जमशेदपुर, जासं। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के महंत नरसिंहानंद सरस्वती एक बार फिर अपने बयानों से विवाद में घिर गए हैं। जमशेदपुर के नूरी मरकज में रविवार को संवाददाता सम्मेलन के दौरान मुस्लिम समाज के प्रबुद्ध लोगों ने नरसिंहानंद सरस्वती को गिरफ्तार करने की मांग उठाई है।

इसमें कई प्रमुख वक्ताओं ने भारत सरकार से महंत नरसिंहानंद पर कानून सम्मत कार्रवाई करके गिरफ्तारी की मांग की है। इस मौके पर नूरी मरकज के प्रबंधक मौलाना बुरहान उल हौद ने नरसिंहानंद को हिंदुस्तान की गंगा-जमुनी तहजीब के लिए कलंक बताया है। तंजीम अल सुन्नत हुआ जमात के केंद्रीय महासचिव मुफ्ती गुलफाम मिस्बाही ने इस घटना पर निंदा करते हुए कहा कहा कि नरसिंहानंद सरस्वती देश के लोकतंत्र के लिए खतरा हैं। मौलाना कारी मुश्ताक ने कहा कि नरसिंहनंद मानव हो ही नहीं सकते, क्योंकि उनका आचरण दानव जैसा है। उनके दमनकारी वक्तव्यों से पूरे देश के अल्पसंख्यक आक्रोशित हैं। इस आक्रोश को शांत करने की जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश और केंद्र सरकार की है। अन्यथा अल्पसंख्यक समुदाय सड़क पर उतरेगा। ऑल इंडिया मान्योरिटी साेशल वेलफेयर फ्रंट के केंद्रीय महासचिव बाबर खान ने कहा कि महंत नरसिंहानंद सरस्वती को खुली छूट देने वाली उत्तर प्रदेश की योगी सरकार एक बड़े हादसे को आमंत्रित कर रही है, क्योंकि जिस समुदाय के धर्मगुरु के प्रति आपत्तिजनक शब्द का प्रयोग हुआ है, उसके लिए इस्लाम मजहब के मानने वाले मर मिटने को तैयार हैं। बाबर खान ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार मुसलमानों की भावनाओं की कद्र करते हुए महंत नरसिंहानंद सरस्वती को अविलंब गिरफ्तार करे। आज जो लोग गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क पर उतर रहे हैं, उन पर ही जिला प्रशासन कार्यवाही कर रही है। इसका हम सभी कड़े शब्दों में निंदा करते हैं।

ये भी लगाया आरोप

इस कार्रवाई के विरोध में पूरे जमशेदपुर के मुस्लिम समाज के सदस्य गिरफ्तारी देंगे। समय रहते जिला प्रशासन बिना शर्त मुकदमा वापस ले। इस अवसर पर मरकज फैजुल उलूम के मदरसा के केंद्रीय महासचिव बिलाल नासिर ने कहा कि भारत के वीर शहीदों के सपने को तोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। इसके पीछे एक बड़ी साजिश है जो केवल इस्लाम धर्म के प्रति हर दिन आपत्तिजनक शब्द का उपयोग कर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाया जा रहा है। इस मौके पर मौलाना शमशाद कादरी ने कहा कि नरसिंहानंद सरस्वती एक बहाना है। उत्तर प्रदेश सरकार इस शख्स को संरक्षण दे रही है। इस मौके पर मौलाना मतीउल्लाह हबीबी, मुफ्ती सफा हट मिस्बाही, मुफ्ती अबू हरेरा मिस्बाही, हाजी मुख्तार सफी, प्रोफेसर ताहिर खान, सैयद शौकत अली, जावेद अली और अभियंता बिलाल नासिर के अलावा अन्य कई उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी