चेयरमैन से उच्च शिक्षा के लिए बेहतर संस्थान खोलने की मांग की

टाटा स्टील के कर्मचारियों के बच्चों को उच्च शिक्षा दिलाने के लिए लौहनगरी में कोई बेहतर संस्थान नहीं है। इसके लिए कर्मियों के बच्चों को बाहर जाना पढ़ता है। इस समस्या से निजात के लिए कोई प्रतिष्ठित संस्थान खोला जाए। यह मांग टाटा वर्कर्स यूनियन के शीर्ष नेतृत्व ने बुधवार सुबह टाटा स्टील कंपनी परिसर स्थित बोर्ड रूम में टाटा ट्रस्ट के चेयरमैन रतन टाटा और टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखर से की।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 04 Mar 2021 09:00 AM (IST) Updated:Thu, 04 Mar 2021 09:00 AM (IST)
चेयरमैन से उच्च शिक्षा के लिए बेहतर संस्थान खोलने की मांग की
चेयरमैन से उच्च शिक्षा के लिए बेहतर संस्थान खोलने की मांग की

जासं, जमशेदपुर : टाटा स्टील के कर्मचारियों के बच्चों को उच्च शिक्षा दिलाने के लिए लौहनगरी में कोई बेहतर संस्थान नहीं है। इसके लिए कर्मियों के बच्चों को बाहर जाना पढ़ता है। इस समस्या से निजात के लिए कोई प्रतिष्ठित संस्थान खोला जाए। यह मांग टाटा वर्कर्स यूनियन के शीर्ष नेतृत्व ने बुधवार सुबह टाटा स्टील कंपनी परिसर स्थित बोर्ड रूम में टाटा ट्रस्ट के चेयरमैन रतन टाटा और टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखर से की।

चेयरमैन जब भी शहर आते हैं तो परंपरा के अनुसार टाटा वर्कर्स यूनियन कार्यालय जरूर जाते है। कोविड-19 के कारण इस बार चेयरमैन ने बोर्ड रूम में ही यूनियन के नेताओं से मुलाकात की। इस मौके पर यूनियन नेतृत्व ने कर्मचारियों की सुविधाओं को बढ़ाने के लिए कई मांगों से चेयरमैन को अवगत कराया। चंद्रशेखरन ने कहा कि प्रबंधन और यूनियन को आपसी सूझबूझ से औद्योगिक शांति और सहकारिता को बरकरार रखते हुए विकास की हर ऊंचाइयों को हासिल करना है। आप सभी के सुझाव हमेशा हमारे लिए महत्वपूर्ण होते हैं और हम कर्मचारियों की सुविधाओं का ख्याल रखेंगे। वहीं, यूनियन नेतृत्व ने शहर में मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज स्थापित करने और मेहरबाई टाटा कैंसर अस्पताल को अपग्रेड करने के लिए अपनी शुभकामनाएं भी दी। मुलाकात के दौरान चेयरमैन ने सभी यूनियन पदाधिकारियों को चुनाव जीतने पर बधाई भी दी।

इस मौके पर टाटा ट्रस्ट के चेयरमैन रतन टाटा, टाटा समूह के सीएफओ कौशिक चटर्जी, टाटा स्टील के सीईओ सह एमडी टीवी नरेंद्रन सहित यूनियन की ओर से टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव कुमार चौघरी, डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश सिंह व यूनियन महामंत्री सतीश कुमार सिंह उपस्थित थे।

----------

यूनियन ने जताया आभार, कंपनी प्रबंधन ने नहीं काटा किसी कर्मचारी का वेतन या छुट्टी

यूनियन नेतृत्व ने प्रबंधन के प्रति आभार व्यक्त किया। बताया कि आज भी कर्मचारी टाटा साहब की प्रतिमा को प्रणाम कर ही कंपनी में प्रवेश करते हैं। शायद इसी का प्रतिफल है कि कर्मचारी अपना 100 फीसद कंपनी को देता है। प्रबंधन भी कर्मचारियों की हर सुविधा का ख्याल रखा और कोविड-19 में किसी भी कर्मचारी का वेतन व छुट्टी नहीं काटा। इसी का नतीजा है कि कोविड के समय जब परिवार जनों ने कर्मचारियों को ड्यूटी जाने से मना किया तो भी कर्मचारी ड्यूटी पर आए और प्रोडक्शन को बाधित नही होने दिया। यूनियन ने शहर में अधिक से अधिक इलेक्ट्रिक व्हीकल चलाने की भी मांग की। रतन टाटा और चेयरमैन को बताया गया कि यूनियन नेतृत्व कंपनी प्रबंधन के साथ मिलकर सतत विकास और डिजिटलाइजेशन पर काम कर रहा है।

chat bot
आपका साथी