टाटा स्टील के सिक्योरिटी से सरप्लस कर्मचारियों की एनएस-4 में प्रमोशन देने की मांग
टाटा स्टील सिक्योरिटी विभाग से सरप्लस किए गए 64 कर्मचारी अब एनएस-4 में प्रमोशन देने की मांग कर रहे हैं। जल्द ही सरप्लस कर्मचारी अपनी मांगों के साथ टाटा वर्कर्स यूनियन नेतृत्व से मिलेंगे। सरप्लस कर्मचारियों ने सिक्योरिटी के कमेटी मेंबरों से मुलाकात की।
जमशेदपुर, जागरण संवाददाता। टाटा स्टील, सिक्योरिटी विभाग से सरप्लस किए गए 64 कर्मचारी अब एनएस-4 में प्रमोशन देने की मांग कर रहे हैं। जल्द ही सरप्लस कर्मचारी अपनी मांगों के साथ टाटा वर्कर्स यूनियन नेतृत्व से मिलेंगे। सरप्लस कर्मचारियों ने सिक्योरिटी के कमेटी मेंबरों से मुलाकात की।
उनका कहना है कि वे पिछले 11 वर्षों से एनएस-3 पद पर ड्यूटी कर रहे थे और बिना प्रमोशन दिए उन्हें सरप्लस कर दिया गया। वर्तमान में सभी एसएनटीआई में क्रेन ऑपरेटर की ट्रेनिंग कर रहे हैं। जिस विभाग में बहाल होंगे उन्हें वहां का सिस्टम के तहत फिर से प्रमोशन का इंतजार करना होगा। कर्मचारियों का कहना है कि जब उन्हें सरप्लस किया गया तो उनके प्रमोशन पर बात क्यों नहीं की गई। बिना प्रमोशन के उन्हें सरप्लस क्यों किया गया। सरप्लस कर्मचारी अब अपने विभागीय कमेटी मेंबरों की बारगेनिंग क्षमता पर भी सवाल उठा रहे हैं। दैनिक जागरण में खबर प्रकाशित होने के बाद कई कर्मचारियों ने इसकी न्यूज क्लिप को विभागीय व्हाट्सएप ग्रुप में शेयर किया। जिसके बाद कई कमेटी मेंबर ग्रुप से बाहर हो गए।
टीडब्ल्यूयू पदाधिकारी करेंगे माइंस का दौरा
टाटा वर्कर्स यूनियन चुनाव के बाद यह पहला मौका होगा जब सभी 11 पदाधिकारी एक साथ टाटा स्टील के नोवामुंडी व झरिया माइंस का दौरा करेंगे। सभी पदाधिकारी 22 जुलाई की सुबह नोवामुंडी जाएंगे और 26 जुलाई को शहर लौटेंगे।