Jamshedpur Crime Dairy: जमशेदपुर के गोविंदपुर में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत, पढे जमशेदपुर के अपराध की खबर

Jamshedpur Crime Dairy गोविंदपुर थाना की पुलिस विग अंग्रेजी स्कूल के पास से एक व्यक्ति का शव शुक्रवार को बरामद किया है जिसकी पहचान गोविंदपुर जनता फ्लैट राम मंदिर क्षेत्र निवासी विजय शर्मा उर्फ बिट्टू के रूप में की गई।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Fri, 07 May 2021 09:26 PM (IST) Updated:Fri, 07 May 2021 09:26 PM (IST)
Jamshedpur Crime Dairy: जमशेदपुर के गोविंदपुर में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत, पढे जमशेदपुर के अपराध की खबर
पढे जमशेदपुर के अपराध की छोटी बडी खबरें।

जमशेदपुर, जासं। गोविंदपुर थाना की पुलिस विग अंग्रेजी स्कूल के पास से एक व्यक्ति का शव शुक्रवार को बरामद किया है जिसकी पहचान गोविंदपुर जनता फ्लैट राम मंदिर क्षेत्र निवासी विजय शर्मा उर्फ बिट्टू के रूप में की गई। पुलिस को पूछताछ में जानकारी मिली मृतक नशा सेवन का आदी था। वह घर भी नहीं जाता था। संभवत किसी अज्ञात वाहन की चपेट मेें आने से मौत हो गई। इससे पहले शव मिलने की सूचना पर स्थानीय लोगों की काफी भीड़ एकजुट हो गई थी। लोगों की सूचना पर पुलिस ने शव को बरामद किया।

बहरागोड़ा में वज्रपात से मौत

पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला अनुमंडल क्षेत्र बहरागोड़ा के छोटा कुलिया निवासी निवारण मुंडा की पुत्री पार्वती मुंडा की वज्रपात से मौत हो गई। वह इंटर की प्रथम वर्ष की छात्रा थी। बीती शाम को खेत में काम में कर रही मां को बुलाने गई थी। मां-बेटी वापस घर लौट रही थी। रास्ते में तेज आंधी और बारिश होने लगी। वज्रपात होने से पार्वती की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

साकची में युवती से करता था अश्लील हरकत, स्वजनों ने युवक की पिटाई

साकची थाना क्षेत्र की एक युवती को युवक ने परेशान कर रखा था। उसकी मोबाइल पर अश्लील मैसेज भी भेजता था जिसकी जानकारी युवती के स्वजनों को हो गई। साकची रामलीला मैदान के पास शुक्रवार को युवती के स्वजनों ने युवक को घेर लिया। उसकी जमकर पिटाई कर दी। लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। किस को कुछ समझ में नहीं आया कि माजरा क्या है। जमीन पर गिरा-गिराकर उसकी पिटाई करते रहे। लोग बीच-बचाव करते रहे, लेकिन पिटाई करने वाले नहीं माने। सूचना साकची थाना की पुलिस तक पहुंची। पुलिस मौके पर पहुंची। पिटाई करने वाले भाग निकले।

कदमा शास्त्रीनगर के युवक की मौत

कदमा थाना क्षेत्र शास्त्रीनगर ब्लाक ए निवासी मो. नौशाद की एमजीएम अस्पताल में शुक्रवार को मौत हो गई। जलने के कारण स्वजनों ने उसे अस्पताल में दाखिल कराया था। बताया जा रहा नौशाद ने आग लगा ली थी। वह गंभीर रूप से झुलस गया था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।

chat bot
आपका साथी