Jamshedpur News: मानगो में सुवर्णरेखा नदी से बरामद शव सोनारी की महिला की, कर्ज से परेशान हो कर ली खुदकुशी

Jamshedpur News शुक्रवार दोपहर सुवर्णरेखा नदी से एक महिला का शव बरामद किया था जिसकी पहचान सोनारी की महिला वीणा देवी के रूप में शनिवार को उसके स्वजनों ने की। महिला कर्ज के परेशान थी। इस कारण उसने नदी में कूदकर जान दे दी।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Sat, 23 Oct 2021 04:38 PM (IST) Updated:Sat, 23 Oct 2021 04:38 PM (IST)
Jamshedpur News: मानगो में सुवर्णरेखा नदी से बरामद शव सोनारी की महिला की, कर्ज से परेशान हो कर ली खुदकुशी
स्थानीय लोगों ने नदी में शव मिलने की सूचना दी थी।

जमशेदपुर, जागरण संवाददाता : पूर्वी सिंहभूम जिले के मानगो थाना की पुलिस ने मानगो वर्कर्स कॉलेज के पास शुक्रवार दोपहर सुवर्णरेखा नदी से एक महिला का शव बरामद किया था जिसकी पहचान सोनारी की महिला वीणा देवी के रूप में शनिवार को उसके स्वजनों ने की। महिला कर्ज के परेशान थी। इस कारण उसने नदी में कूदकर जान दे दी। उसने घर में सुसाइड नोट भी छोड़ रखा था जिसमें उसने खुदकुशी करने का उल्लेख किया है।

मानगो थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि स्थानीय लोगों ने नदी में शव मिलने की सूचना दी थी। संभवतः महिला की उम्र 35-40 के करीब होगी। गौरतलब है कि शव बरामदगी के बाद मानगो थाना की पुलिस ने आस-पास के थाना क्षेत्र की पुलिस को सूचना प्रेषित की थी। गुमशुदा लोगों की सूची देखने का आग्रह किया था। शुक्रवार को ही आशंका जताई जा थी कि नदी में शव कहीं दूसरे क्षेत्र से बहकर आया है। मानगो थाना में अस्वाभाविक मौत की प्राथमिकी दर्ज की गई है।

जमशेदपुर के गोविदपुर में पत्नी से विवाद के पति ने कर ली खुदकुशी

पूर्वी सिंहभूम जिले के गोविंदपुर थाना क्षेत्र शांतिनगर निवासी रमेश मुंडा ने शनिवार सुबह फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उसके तीन बच्चे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। पुलिस को स्वजनों से जानकारी मिली कि रमेश मुंडा और उसकी पत्नी के बीच विवाद होता था। शुक्रवार रात विवाद होने पर शनिवार सुबह रमेश मुंडा का शव फंदे से लटका मिला।

chat bot
आपका साथी