Drowned in River: आदित्यपुर टोल ब्रिज से खरकाइ नदी में छलांग लगाने वाले व्यक्ति की मिली लाश
Drowned in Kharkai River. आदित्यपुर टोल ब्रिज से गुरुवार दोपहर साइकिल सवार ने खरकाई नदी में छलांग लगा दी थी। आदित्यपुर और कदमा थाना के सीमा विवाद के कारण शव की तलाश नहीं की जा रही थी। शनिवार सुबह नदी में लोगों ने शव देखा।
जमशेदपुर, जासं। आदित्यपुर टोल ब्रिज से गुरुवार दोपहर साइकिल सवार ने खरकाई नदी में छलांग लगा दी थी। आदित्यपुर और कदमा थाना के सीमा विवाद के कारण शव की तलाश नहीं की जा रही थी। शनिवार सुबह नदी में लोगों ने शव देखा। इसकी जानकारी कदमा थाना की पुलिस को दी गई। इसके बाद पुलिस ने शव बाहर निकलवाया।
उसकी पहचान कदमा प्रतिमानगर निवासी मंगल सिंह मुंडा के रूप में कई गई। वह अपनी पत्नी से अलग रहता था। पत्नी गुरुवारी देवी ने बताया पति शराब सेवन के आदी थे जिसको लेकर पति से विवाद होता था। गौरतलब है कि गुरुवार को उसे छलांग लगाता देख लोगोंं ने शोर मचाया था जिसके बाद कदमा टोल ब्रिज के छोर पर वाहन जांच कर रही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची थी। वह नदी के पानी में समा चुका था। छलांग लगाने से पहले युवक ने अपना मोबाइल और घड़ी साइकिल की सीट पर रख दिया और चप्पल खोल कर सीधे नदी में कूद गया था। घटना के दिन गोताखोरों ने शव बरामदगी का प्रयास किया था।