टाटा मॉडल से दूर होगा झारखंड के ब्लड बैंकों में खून का संकट, Jamshedpur news

झारखंड के कई जिलों के ब्लड बैंक खून के संकट से जूझ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार चार जिलों के ब्लड बैंक में शून्य यूनिट खून पाया गया।

By Edited By: Publish:Sun, 12 Jul 2020 01:49 AM (IST) Updated:Sun, 12 Jul 2020 09:02 AM (IST)
टाटा मॉडल से दूर होगा झारखंड के ब्लड बैंकों में खून का संकट, Jamshedpur news
टाटा मॉडल से दूर होगा झारखंड के ब्लड बैंकों में खून का संकट, Jamshedpur news

अमित तिवारी, जमशेदपुर : झारखंड के कई जिलों के ब्लड बैंक खून के संकट से जूझ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, चार जिलों के ब्लड बैंक में शून्य यूनिट खून पाया गया। वहीं, 11 जिलों के ब्लड बैंक में 10 यूनिट से भी कम रक्त मिला है। इनमें पश्चिमी ¨सहभूम के किरीबुरु ब्लड बैंक, नोवामुंडी ब्लड बैंक, सरायकेला ब्लड बैंक, रांची का गांधी नगर ब्लड बैंक, रांची रेडक्रास, रामगढ़ का सेंट्रल हॉस्पिटल, पाकुड़ का सदर ब्लड बैंक, हजारीबाग का सदर ब्लड बैंक, गोड्डा का ब्लड बैंक, गिरिडीह का सदर ब्लड बैंक, गढ़वा ब्लड बैंक व चतरा ब्लड बैंक शामिल हैं। वहीं, जमशेदजी नौसरवानजी टाटा के शहर के जमशेदपुर ब्लड बैंक में सबसे अधिक करीब तीन हजार यूनिट खून उपलब्ध है। इसके पीछे टाटा मॉडल का योगदान है। इसे देश भर में अपनाया जाए तो खून की कमी दूर हो सकती है। टाटा की कंपनियों में रक्तदान करने वालों को दो दिनों की सवैतनिक छुट्टी मिलती है। जिस दिन वह रक्तदान करते हैं उस दिन की हाजिरी भी लगती है और दूसरे दिन छुट्टी भी मिलती है। 25 जून तक पूरे राज्य में सात हजार 932 यूनिट खून उपलब्ध था। ब्लड बैंकों में खून की भरपाई करने के लिए स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने भी विशेष दिशा-निर्देश दिया है।

मुझे मिला था दस हजार रुपये, उसे देख दूसरे भी हुए प्रेरित 132 बार रक्तदान कर चुके एसपी त्रिवेदी कहते हैं कि जमशेदपुर शुरू से ही रक्तदान को लेकर काफी सक्रिय रहा है। इसमें टाटा स्टील कंपनी और टाटा मोर्टस कंपनी का अहम योगदान रहा है। खून देने को लेकर कर्मचारियों को कई तरह से प्रोत्साहित किया जाता है। एसपी त्रिवेदी को दस हजार रुपये मिला तो उसे देख दूसरे लोग भी प्रेरित हुए। इसके साथ ही समय- समय पर पांच हजार, दस हजार व 20 हजार रुपये देकर भी हौसला बढ़ाया जाता है। हर माह करीब तीन सौ से अधिक सिर्फ टाटा स्टील कर्मी रक्तदान करते हैं। जमशेदपुर ब्लड बैंक में दर्ज 42 शतकवीरों में अधिकतर टाटा स्टील के ही कर्मचारी हैं। जमशेदपुर ब्लड बैंक में हर साल करीब 60 हजार यूनिट खून संग्रह होता है, जो राज्य में सर्वाधिक है। जमशेदपुर में इंडियन रेड क्रास सोसाइटी व वोलेंटरी ब्लड डोनर्स एसोसिएशन का भी काफी सक्रिय है।

25 जून तक यहां एक यूनिट भी खून नहीं

गोड्डा ब्लड बैंक रामगढ़ के सेंट्रल हॉस्पिटल रांची रेड क्रास सोसाइटी पश्चिमी सिंहभूम किरीबुरु

यहां दस यूनिट से भी कम खून

ब्लड बैंक - तिथि - यूनिट चतरा रेड क्रास - 24 जून - 03 जमशेदपुर सदर ब्लड बैंक - 25 जून - 09 गढ़वा ब्लड बैंक - 22 जून - 09 गिरिडीह सदर ब्लड बैंक - 24 जून - 02 गुमला सदर अस्पताल - 1 जून - 10 हजारीबाग आनंद रोटरी - 24 जून - 07 हजारीबाग सदर ब्लड बैंक - 24 जून - 04 पाकुड़ सदर ब्लड बैंक - 25 जून - 10 रांची गांधी नगर, कांके - 27 मई - 04 सरायकेला सदर अस्पताल - 27 अप्रैल - 06 नोवामुंडी ब्लड बैंक - 13 अप्रैल - 06

chat bot
आपका साथी