तपिश से मुर्झाए चेहरे मेघ गर्जना से खिल उठे

फरवरी में दूसरी बार शुक्रवार को शहर में मौसम का मिजाज बिगड़ा है। दोपहर में बादल छाने के साथ शाम को मेघ गर्जन के साथ हल्की बूंदाबांदी हुई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Feb 2019 08:15 AM (IST) Updated:Sat, 23 Feb 2019 08:15 AM (IST)
तपिश से मुर्झाए चेहरे मेघ गर्जना से खिल उठे
तपिश से मुर्झाए चेहरे मेघ गर्जना से खिल उठे

जासं, जमशेदपुर : फरवरी में दूसरी बार शुक्रवार को शहर में मौसम का मिजाज बिगड़ा है। दोपहर में बादल छाने के साथ शाम को मेघ गर्जन के साथ हल्की बूंदाबांदी हुई। दिन में मौसम का मिजाज गर्म रहा। दोपहर में सूरज की प्रचंड गर्मी से लोगों के पसीने छूट गए। दोपहर होते ही मौसम ने मिजाज बदला। आसमान में बादल छाए और शाम होते ही बादल गरजने लगे। रात को कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी हुई।

पांच दिनों तक बिगड़ा रहेगा मौसम : मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 27 फरवरी तक शहर का मौसम बिगड़ा रहेगा। शनिवार को आसमान में आंशिक बादल छाने के साथ बारिश होने की संभावना है। वहीं 24 से 26 फरवरी तक मेघ गर्जन के साथ बारिश होने और कहीं-कहीं वज्रपात होने की संभावना है।

विभाग ने जारी की चेतावनी :

मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए 24 फरवरी को दक्षिण और मध्य झारखंड में एक-दो स्थानों में वज्रपात होने और तेज हवा बहने की संभावना है। वहीं 25 को ओलावृष्टि और वज्रपात होने के साथ तेज हवा बहने की उम्मीद जताई है। विभाग के पूर्वानुमान में 26 फरवरी को भी राज्य में कहीं-कहीं वज्रपात होने के साथ तेज हवा बहने की संभावना है।

सबसे गर्म दिन रहा शुक्रवार :

मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। फरवरी में दूसरी बार अचानक मौसम ने करवट ली और तापमान में वृद्धि होने से सर्दी के तेवर अचानक गर्मी में बदल गए हैं। मौसम के लिहाज से शुक्रवार सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। पिछले चार दिनों से शहर में तापमान के बढ़ने का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को शहर का अधिकतम तापमान 36.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पूरे राज्य में सर्वाधिक है। शुक्रवार को शहर का अधिकतम तापमान सामान्य से 6.0 डिग्री अधिक रहा। वहीं शहर का न्यूनतम तापमान शुक्रवार को रांची और डाल्टेनगंज से भी कम दर्ज किया गया। जमशेदपुर का न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि रांची का 17.6 और डाल्टेनगंज का 17.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पिछले सात दिनों का तापमान

तिथि - न्यून. - अधि.

15 - 14.7 - 33.0

16 - 16.2 - 27.8

17 - 17.4 - 28.6

18 - 15.0 - 28.4

19 - 14.2 - 32.6

20 - 16.0 - 33.4

21 - 15.9 - 34.4

22 - 17.2 - 36.0

---

शहर का संभावित तापमान

23 - 19.0 - 35.0

24 - 17.0 - 31.0

25 - 16.0 - 28.0

26 - 16.0 - 28.0

27 - 16.0 - 29.0

28 - 16.0 - 29.0

तापमान डिग्री सेल्सियस में

chat bot
आपका साथी