Rakeshwar Panday Birthday : मजदूर नेता राकेश्वर पांडेय के जन्मदिन पर जमशेदपुर में दरिद्रनारायण भोज, बांटे कंबल

Rakeshwar Panday Birthday. राकेश्वर पांडेय फैंस क्लब की ओर से मकर सक्रांति एवं मजूदर नेता राकेश्वर पांडेय के जन्मदिन के अवसर पर बर्मामाइंस स्थित हिंद आश्रम में कुष्ठ रोगियों के बीच दरिद्रनारायण भोज का आयोजन किया गया। कंबल का व‍ितरण भी हुआ।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Thu, 14 Jan 2021 06:58 PM (IST) Updated:Thu, 14 Jan 2021 06:58 PM (IST)
Rakeshwar Panday Birthday : मजदूर नेता राकेश्वर पांडेय के जन्मदिन पर जमशेदपुर में दरिद्रनारायण भोज, बांटे कंबल
जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण करते राकेश्‍वर पांडेय और उनके समर्थक।

जमशेदपुर, जासं। राकेश्वर पांडेय फैंस क्लब की ओर से मकर सक्रांति एवं मजूदर नेता राकेश्वर पांडेय के जन्मदिन के अवसर पर बर्मामाइंस स्थित हिंद आश्रम में कुष्ठ रोगियों के बीच दरिद्रनारायण भोज का आयोजन किया गया।

इस मौके पर लोगों के बीच कंबल का व‍ितरण भी हुआ। अतिथि के रूप में राकेश्वर पांडेय की पत्नी सीता पाण्डेय सपरिवार एवं कई यूनियन के सदस्‍य भी उपस्थित थे । इस अवसर पर राकेश्वर पाण्डेय ने कहा कि  इंसान के जीवन में जरूरतमंद की सेवा का मकसद होना चाहिए। सेवा से ही आत्मसंतुष्टि मिलती है। उन्होंने सभी का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम का संचालन आश्रम के सचिव नरेंद्र कुमार एवं धन्यवाद ज्ञापन लक्ष्मी नगर बस्ती विकास समिति के अध्यक्ष श्यामसुंदर प्रसाद ने किया।

ये रहे कार्यक्रम में मौजूद

इस अवसर पर फैंस क्लब के अध्यक्ष व यूनियन नेता त्रिदेव सिंह, मनोज सिंह, बंशीधर सिंह, प्रमोद उपाध्याय, उपेंद्र राय, कौशलेश तिवारी, श्याम सुंदर पांडे, संजय दुबे, संजीव सिंह, विनोद पांडे, राजेश राय, रंजन दुबे ,सीनू राव, राजेश कुमार सिंह, गोविंद लाल, परविंदर सिंह, एसपी सिंह, सुनील दुबे, राजेश कुमार, अभिषेक मिश्रा, अनिल सिंह, राहुल तिवारी, राजेश राय, संजय दुबे, जीतेन्द्र सिंह, अरुण पाण्डेय, रंजन दुबे, आलोक कुमार, सुनील दुबे, राज कुमार चौबे, आलोक सिंह, गुरुचरण सिंह, पप्पू दुबे सहित काफी संख्या में फैंस क्लब व यूनियन के सदस्‍य उपस्थित थे। 

 राकेश्वर को जन्मदिन की बधाइयों का तांता 

 मजदूर नेता व झारखंड प्रदेश इंटक के अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय को जन्मदिन की बधाइयां देने को तांता गुरुवार को लगा रहा। राकेश्वर पांडेय ने अपने अनुज के निधन को लेकर बिष्टुपुर आवासीय कार्यालय में  जन्मदिन समारोह का आयोजन स्थगित कर दिया था। बावजूद प्रदेश व शहर के इंटक नेताओं का पूरे दिन बधाई देने का तांता लगा रहा। उनके शुभचिंतक व कई यूनियनों के मजदूर नेताओं ने उनसे मिलकर पुष्पगुच्छ भेंट कर व दीर्घायु होने की कामना की। इसी क्रम में झारखंड प्रदेश इंटक के कोषाध्यक्ष, यूथ इंटक के राष्ट्रीय महामंत्री और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव संजीव श्रीवास्तव के नेतृत्व में इंटक के कार्यकर्ताओं ने झारखंड प्रदेश इंटक के अध्यक्ष और वरिष्ठ मजदूर नेता व दर्जनों यूनियन के अध्यक्ष  राकेश्वर पांडेय के जन्मदिन के अवसर पर उनके आवास पर जाकर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी। बधाई देनेवालों में संजीव श्रीवास्तव के साथ शंभू शर्मा, अमृत झा ,संजय पांडेय, अमिताभ सिंह, गणेश राव,धीरज शर्मा, अमरिंदर सिंह, अरुण महतो, अखिलेश मुखी, सूरजमुखी , जेसीपी इंप्लाइज यूनियन के नेता पीवीआर मूर्ति, केपी शर्मा सहित दर्जनों लोग शामिल थे। 

शैलेश पांडेय ने भी दी बधाई

झारखंड प्रदेश यूथ इंटक के अध्यक्ष शैलेश पांडेय ने भी राकेश्वर पांडेय के जन्मदिन पर उन्हें बधाई दी है। उन्होंने राकेश्वर पांडेय के दीर्घायु व स्वस्थ रहने की कामना की। उधर, टाटा पावर इलेक्ट्रिक इंम्पालाइज यूनियन के उपाध्यक्ष पिंटु श्रीवास्तव, महामंत्री नरेश चौधरी, डीएन पांडेय, एचआर अधिकारी समेत कई लोगों ने बिष्टुपुर स्थित आवास पर पहुंचकर उन्हें बधाई दी।

chat bot
आपका साथी