Tourists attraction : बुला रही दमला की वादियां, पर्यटकों के लिए दलमा को खोलते ही 10 गेस्ट हाउस की बुकिंग

Jharkhand Tourism. दलमा वन्य प्राणी आश्रयणी के खुलते ही दलमा में पर्यटकों का आना-जाना शुरू हो गया। इसके साथ ही पर्यटकों के ठहरने के लिए बनाए गए 10 गेस्ट हाउस पांच मार्च से आठ मार्च तक बुक हो गए। यह सुखद संकेत है।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Thu, 04 Mar 2021 05:30 PM (IST) Updated:Fri, 05 Mar 2021 09:31 AM (IST)
Tourists attraction : बुला रही दमला की वादियां, पर्यटकों के लिए दलमा को खोलते ही 10 गेस्ट हाउस की बुकिंग
दलमा में 3000 फीट की उंचाई पर ट्री हाउस बनाए गए हैं।

जमशेदपुर, जासं। वन संपदा के लिए विख्यात दलमा वन्य प्राणी आश्रयणी के खुलते ही दलमा में पर्यटकों का आना-जाना शुरू हो गया। इसके साथ ही पर्यटकों के ठहरने के लिए बनाए गए 10 गेस्ट हाउस पांच मार्च से आठ मार्च तक बुक हो गए। कमरे बुक होते ही दलमा के अंदर पर्यटकों से जिनकी रोजी-रोटी चलती थी, सब अपनी तैयारी में जुट गए। वहीं मकुलाकोचा में बंद पड़े रेस्टोरेंट के संचालक व कर्मचारी भी पर्यटकों के आने के इंतजार में सभी तैयारी में जुट गए हैं।

जानकारी हो कि दलमा देश -विदेश के प्रकृति व जानवर प्रेमियों के लिए स्वर्ग जैसा है। हाथियों के लिए संरक्षित दलमा वन्य प्राणी आश्रयणी को कोरोना जैसी जानलेवा बीमारी के कारण लॉकडाउन लगा दिया गया था। इसके बाद सरकार के आदेश के 24 मार्च 2020 को पार्क बंद करने संबंधी आदेश था। 342 दिनों बाद दलमा आम पर्यटकों के लिए खोल दिया गया। दलमा के डीएफओ अभिषेक कुमार ने बताया कि सरकार का पत्र मिलते ही उन्होंने पदाधिकारियों को दलमा को आम पर्यटकों के लिए खोलने का आदेश दे दिया। हालांकि डीएफओ ने प्रवेश द्वार पर पर्यटकों के लिए एहतियात के तौर पर मास्क व सैनिटाइजर लगाने का निर्देश भी दिया है। बता दें कि दलमा वन्य प्राणी आश्रयणी हमेशा पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता रहा है। दलमा की 3000 फीट की उंचाई से शहर का नजारा टिमटिमाता हुआ जुगनू जैसा दिखता है। पर्यटकों रहने से लेकर खाने-पीने की व्यवस्था भी दलमा के मकुलाकोचा में  कर दी गइ है।

रोमाचंक नजारा देखने लगे पर्यटक

दलमा के रेंजर दिनेश चंद्रा कहते हैं कि दलमा में 3000 फीट की उंचाई पर ट्री हाउस बनाए गए हैं, जहां से हाथियों के अलावा अन्य जानवरों को नजदीक से देख सकते हैं। उन्होंने बताया कि दलमा को बरसात में एक माह बंद कर दिया जाता है। इसके बाद 11 माह तक पर्यटकों का आना-जाना लगा रहता है। दलमा में आने वाले पर्यटक हाथियों के झुंड, हिरण पार्क, तितली की रंग बिरंगी दुनिया, शिव मंदिर, हनुमान मंदिर, दलमा माई की गुफा, बंबू हट पर्यटकों के अंदर रोमांच पैदा कर देता है।

chat bot
आपका साथी