टाटा कमिस कर्मचारी यूनियन का चुनाव स्थगित

जासं जमशेदपुर टाटा कमिस कर्मचारी यूनियन चुनाव स्थगित कर दिया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 06 Dec 2021 06:55 PM (IST) Updated:Mon, 06 Dec 2021 09:45 PM (IST)
टाटा कमिस कर्मचारी यूनियन का चुनाव स्थगित
टाटा कमिस कर्मचारी यूनियन का चुनाव स्थगित

जासं, जमशेदपुर : टाटा कमिस कर्मचारी यूनियन चुनाव स्थगित कर दिया गया है। अब यूनियन की कमेटी मीटिग मंगलवार को होगी। इसमें आगे की रणनीति बनाई जाएगी। ऐसे में अब आठ दिसंबर को होने वाले चुनाव पर ब्रेक लग गया है। अगर चुनाव हुआ भी तो उसमें अब एक पखवारे तक का समय लगना तय माना जा रहा है।

उप श्रमायुक्त के नोटिस के आधार पर टाटा कमिस कर्मचारी यूनियन स्टीयरिग कमेटी के सदस्य रामाकांत करूआ, दीपेंदु चक्रवर्ती व श्रीनिवास सोमवार को सुबह ग्यारह बजे डीएलसी कार्यालय पहुंचे थे। जहां डीएलसी के नोटिस का एक लिखित जवाब सौंपा गया। इसमें चुनाव संविधान सम्मत कराने का जिक्र है। पत्र में कहा गया है कि जिला प्रशासन के निर्देश का पालन करते हुए चुनाव हो रहा है। इसमें कोविड-.19 के गाइडलाइन का अक्षरक्ष: पालन हो रहा है। वहीं यूनियन नेताओं ने कहा कि चुनाव कराने को लेकर धालभूम एसडीओ से अनुमति नहीं मिली है, जिसे लेकर चुनाव स्थगित किया जा रहा है। इसकी लिखित जानकारी श्रम विभाग को भी उपलब्ध करा दी जाएगी। यूनियन के लिखित पक्ष को रखते हुए डीएलसी ने उसका अध्ययन करने के बाद आगे की कार्रवाई करने की बात कही।

---------------

क्या है विवाद का कारण

टीसी कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष अनूप सिंह ने संविधान सम्मत चुनाव नहीं कराने की शिकायत श्रम विभाग से की थी। यूनियन अध्यक्ष ने जिला प्रशासन को भी इस मामले की जानकारी दी है। कोविड के बीच चुनाव होने का मामला भी उठाया गया है। जिला प्रशासन ने कोविड-19 काल के बीच चुनाव के औचित्य पर भी अंगुली उठाया था।

--------------

यूनियन नेताओं ने लिखित रूप से अपना पक्ष रखा है। अब उसका अध्ययन कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल नेताओं ने यूनियन चुनाव को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया है। एसडीओ ने उन्हें चुनाव कराने की अनुमति नहीं दी है, ऐसे में अब चुनाव पर ब्रेक लग गया है। संविधान सम्मत चुनाव नहीं कराने की उन्हें शिकायत मिली थी, जिस पर उन्हें नोटिस दिया गया था।

राजेश प्रसाद, उप श्रमायुक्त, जमशेदपुर।

---------------

chat bot
आपका साथी