Jharkhand News: झारखंड के सारंडा क्षेत्र से सीआरपीएफ ने 10 किलोग्राम का केन बम किया बरामद

Jharkhand News पश्चिमी सिंहभूमचाईबासा जिला अंतर्गत मनोहरपुर प्रखंड के जराईकेला थाना क्षेत्र के दीघा से तिरिलपोसी जाने वाले रास्ते से 10 किलोग्राम का स्टील केन बरामद किया गया है जिसे बम निरोधक दस्ते ने नष्ट कर दिया। ये रही पूरी जानकारी।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Mon, 12 Apr 2021 05:40 PM (IST) Updated:Mon, 12 Apr 2021 05:40 PM (IST)
Jharkhand News: झारखंड के सारंडा क्षेत्र से सीआरपीएफ ने 10 किलोग्राम का केन बम किया बरामद
सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से यह बम लगाया गया था।

मनोहरपुर, जासंं। पश्चिमी सिंहभूम,चाईबासा जिला अंतर्गत मनोहरपुर प्रखंड के जराईकेला थाना क्षेत्र के दीघा से तिरिलपोसी जाने वाले रास्ते से 10 किलोग्राम का स्टील केन बरामद किया गया है, जिसे बम निरोधक दस्ते ने नष्ट कर दिया। सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से यह बम लगाया गया था।

इस बम से सुरक्षाबलों को भारी नुकसान पहुंचाया जा सकता था, लेकिन समय रहते सीआरपीएफ ने कार्यवाही को अंजाम दिया और नक्सलियों के मंसूबो पर पानी फेर दिया। सारंडा क्षेत्र में नक्सली सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। नक्सली लगातार सारंडा में अपने पैर पसारने की कोशिश कर रहे हैं। इससे पहले भी क्षेत्र से कई केन बम बरामद किए जा चुके हैं। जानकारी के अनुसार दीघा सीआरपीएफ के सहायक कमांडेंट मनोज कुमार के बेहतरीन सूचनातंत्र होने के कारण नक्सली मंसूबे कामयाब नहीं हो पा रहे हैं। गुप्त सूचना पर रविवार को 174 बटालियन के मनोज कुमार के नेतृत्व में चलाया गया अभियान। जिसमें जराइकेला थाना से उपनिरीक्षक गिरधारी लाल भी शामिल थे। सीआरपीएफ एवं जराईकेला पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से बम निरोधक दस्ते के साथ दीघा व तिरिलपोसी के बीच चलाए गए सर्च अभियान में एक स्टील का कंटेनर दिखाई दिया जो केन बम था। जिसे बरामद कर बम निरोधक दस्ते द्वारा नष्ट कर दिया गया। और एक संभावित बड़ी घटना टल गई। सारंडा में नक्सलियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेंगे। साथ ही नक्सलियों को अगाह भी करना चाहते हैं। नक्सली या तो सरेंडर करें या फिर परिणाम भुगतने को तैयार रहें| - डॉ प्रेमचंद,कमांडेंट,174 बटालियन

chat bot
आपका साथी