कर्मयोगियों को मिला खाद्यान्न व सम्मान

वैश्विक महामारी में घर-घर जाकर अखबार पहुंचाने वाले लगभग एक दर्जन कर्मयोगियों को दैनिक जागरण की पहल पर बसंती पूजा कमेटी जेके फाउंडेशन आदि की ओर से 5 किलोग्राम चावल आलू मास्क आदि प्रदान किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 09 Apr 2020 10:35 PM (IST) Updated:Fri, 10 Apr 2020 06:19 AM (IST)
कर्मयोगियों को मिला खाद्यान्न व सम्मान
कर्मयोगियों को मिला खाद्यान्न व सम्मान

संवाद सूत्र, मुसाबनी : वैश्विक महामारी में घर-घर जाकर अखबार पहुंचाने वाले लगभग एक दर्जन कर्मयोगियों को दैनिक जागरण की पहल पर बसंती पूजा कमेटी, जेके फाउंडेशन आदि की ओर से 5 किलोग्राम चावल, आलू, मास्क आदि प्रदान किया गया। विपरीत परिस्थिति में काम कर रहे अखबार के ये वितरक बंधुओं के लिए पूजा कमेटी एवं अन्य संस्थानों ने उदारता दिखाई एवं उन्हें खाने के लिए सामग्री के साथ सम्मानित किया। बसंती पूजा कमेटी के महासचिव सरदार राजू सिंह, अजीत महाराज आदि ने कर्मयोगियों को अनाज के पैकेट एवं मास्क प्रदान किया गया। सभी कर्मयोगियों ने दैनिक जागरण का आभार व्यक्त करते हुए उन संस्थाओं का भी आभार व्यक्त किया जिन के सहयोग से खाद्यान्न और सम्मान मिला। राजू ने कहा कि आगे भी इन कर्मयोगियों को जो भी बन सकेगा कमेटी द्वारा मदद की जाएगी। मुन्ना पातर, किशुन सोरेन, शिबू पातर, कार्तिक नायर, निखिल सोरेन, जय बास्के, परम गायत, करमू पातर, सुनील, सोनू प्रमुख शामिल थे।

राशन कार्ड से वंचित लोगों को चावल प्रदान

ग्रामांचल में राशन कार्ड से वंचित लोगों को प्रखंड प्रशासन द्वारा चावल उपलब्ध कराने पंचायतों को निर्देश दिया गया है। इसी के तहत हेंदलजुड़ी पंचायत के कई परिवारों को उप मुखिया साधन दास, मुखिया पति मिर्जा सोरेन ने 36 परिवार प्रति को 10 किलो चावल प्रदान किया। इसके अलावा मुखिया राहत कोष से 17 जरूरतमंद परिवारों को चावल दिया गया। पंचायत सचिव कृष्ण चंद्र मंडल ने बताया की ऐसे कई परिवार जो राशन कार्ड के लिए आन लाइन आवेदन दिए थे, लेकिन किसी कारणवश नहीं बन पाया है, वैसे परिवारों को सूचीबद्ध कर प्रखंड की ओर से चावल दिया जा रहा है। इस मौके पर प्रधान चुन्नूलाला उपस्थित थे।

उत्कल एसोसिएशन ने कराया भोजन

उत्कल एसोसिएशन, टुमांडुंगरी की ओर से क्षेत्र के अलावा धरमबहाल में जरूरतमंद लोगों को भोजन कराया गया। एसोसिएशन के अध्यक्ष राजू कर्मकार के नेतृत्व में कमल दास, राजा लेंका, गणेश जेना, प्रताप दास, अभिमन्यु बासा, मुना बासा, अजीत बेहुरा, तुलसी मुखी, बबलू जेना, मुन्ना बारिक, दिनेश जेना आदि ने लोगों को भोजन करवाया।

मुखिया ने उपलब्ध कराई खाद्य सामग्री

पश्चिमी मऊभंडार पंचायत के मुखिया कन्हाई मुर्मू ने गुरुवार को क्षेत्र के जरूरत मंद लोगों के घर जाकर उन्हें खाद्य सामग्री मुहैया की। इसके अलावा पंचायत भवन में भी जरूरतमंद लोगों की सूची के अनुसार खाद्य सामग्री बांटी गई। मुखिया ने लोगों को सोशल डिस्टेंसिग का पूर्ण रूप से पालन करते हुए घर में ही रहने की अपील की है। मौके पर वार्ड सदस्य मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी