अंतरराज्यीय लूट-डकैती गिरोह का सरगना कोलकाता से गिरफ्तार

जागरण टीम जमशेदपुर पटमदा पूर्वी सिंहभूम जिले के पटमदा थाने की पुलिस ने अंतरराज्यीय लूट-डकै

By JagranEdited By: Publish:Thu, 24 Jun 2021 06:00 AM (IST) Updated:Thu, 24 Jun 2021 06:00 AM (IST)
अंतरराज्यीय लूट-डकैती गिरोह का  सरगना कोलकाता से गिरफ्तार
अंतरराज्यीय लूट-डकैती गिरोह का सरगना कोलकाता से गिरफ्तार

जागरण टीम, जमशेदपुर, पटमदा : पूर्वी सिंहभूम जिले के पटमदा थाने की पुलिस ने अंतरराज्यीय लूट-डकैती, वाहन चोर गिरोह के सरगना रविशंकर सिंह को कोलकाता से गिरफ्तार किया है। आरोपित मूल रूप से बिहार के पटना जिला अंतर्गत बख्तियारपुर का निवासी है, और परसुडीह थाना क्षेत्र खासमहल क्षेत्र में किराये के मकान में रहकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम देता था। उसके पास से मोबाइल, लैपटाप, वाहन के कागजात, एटीएम, बैंक के चेक, आधार कार्ड, पैन कार्ड समेत अन्य सामान बरामद किए गए है। इनमें सिमकार्ड और ड्राइविग लाइसेंस फजी है। आरोपित को पश्चिम बंगाल के कोलकाता स्थित शंकराइल थाना क्षेत्र अंतर्गत वासुदेवपुर के आदित्य अपार्टमेंट में छापेमारी कर गिरफ्तार किया गया। छापेमारी टीम में स्थानीय पुलिस के अलावा जमशेदपुर जिले की पुलिस और पटमदा थाना प्रभारी अशोक राम शामिल थे।

पटमदा डीएसपी सुमित कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पटमदा थाने की पुलिस ने इससे पहले ट्रक चोरी मामले में सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के दस नंबर बस्ती निवासी सुदीप राय को बीते माह 13 मई को गिरफ्तार किया था। उससे पूछताछ में रविशंकर सिंह की मामले में संलिप्तता की जानकारी मिली थी। पटमदा थाना क्षेत्र के पेट्रोल पंप परिसर से आठ मई को ट्रक की चोरी हुई थी। इस मामले में वाहन मालिक ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। मामले का अनुसंधान करते हुए पुलिस मुख्य आरोपित रविशंकर सिंह तक पहुंची। डीएसपी ने बताया कि आरोपित ने वाहन चोरी में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।

पटमदा डीएसपी ने बताया कि इससे पहले परसुडीह थाने की पुलिस ने रविशंकर सिंह को बंगाल के वर्णपुर से 2018 में गिरफ्तार किया था। उसके खिलाफ सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर, गम्हरिया, कांड्रा, जमशेदपुर के परसुडीह, एमजीएम, सुंदरनगर, मानगो समेत कई थाना में लूट-डकैती के दो दर्जन से अधिक मामले दर्ज है। उसके गैंग में कई शातिर अपराधी भी शामिल हैं। फैक्टरी में मजदूरों को बंधक बनाने तथा लूट-डकैती करने में इसका गिरोह माहिर है।

chat bot
आपका साथी