पिस्तौल लेकर जा रहा था अपराध करने, रास्ते में पकड़ा गया

बागबेड़ा थाना की पुलिस ने पिस्तौल और कारतूस के साथ जिस अपराधी को समय रहते पकड़ लिया उसका नाम बिष्णु पात्रो है।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Wed, 21 Nov 2018 04:36 PM (IST) Updated:Wed, 21 Nov 2018 04:36 PM (IST)
पिस्तौल लेकर जा रहा था अपराध करने, रास्ते में पकड़ा गया
पिस्तौल लेकर जा रहा था अपराध करने, रास्ते में पकड़ा गया

जमशेदपुर, जेएनएन। वह अपराध की वारदात को अंजाम देने निकला था। पूरी तैयारी थी। साथ में लोडेड पिस्तौल थी। लेकिन रास्ते में पकड़ा गया और उसकी योजना धरी की धरी रह गई।

पूर्वी सिंहभूम जिले के मुख्यालय जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना की पुलिस ने पिस्तौल और कारतूस के साथ जिस अपराधी को समय रहते पकड़ लिया उसका नाम बिष्णु पात्रो है। वह हरहरगुटु तालाब के पास से पकड़ा गया। डीएसपी आलोक रंजन ने ने बताया कि गोपनीय सूचना पर बिष्णु को पकड़ा गया। वह वारदात को अंजाम देने के लिए पिस्तौल लेकर घूम रहा था। बागबेड़ा इंसपेक्टर लक्ष्मण प्रसाद के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपित को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।

बागबेड़ा इलाके में कई अपराधी हैं सक्रिय

बागबेड़ा, परसूडीह, करनडीह इलाके में कई अपराधी सक्रिय हैं। इनका गिरोह है और चोरी, छिनतई से लेकर छोटी- बड़ी वारदातों को अंजाम देते हैं। एक दिन पूर्व ही चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले चोर गिरोह के दस सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इनमें दो महिलाएं भी शामिल थीं। गिरोह का सरगना सूरज कोतवाल उर्फ सूरज पात्रो था जो अपनी पत्नी निशा खातून के साथ गिरोह चला रहा था। सबसे पहले सूरज को ही गिरफ्तार किया गया। सूरज चोरी करने अपनी पत्नी निशा खातून व भाई आकाश पात्रों के साथ जाता था, जिसमें सात और लोग उनकी मदद करते थे। ये बंद घरों का ताला पलक झपकते कटर से काट देते थे और एक घंटे में पूरा घर साफ कर देते थे।

गिरोह की महिला सदस्य बेचती थी चोरी के सामान  

गिरफ्तार किए गए इन दस लोगों ने पिछले डेढ़ से दो महीने में एक अलग-अलग जगह चोरी कर एक ट्रक से अधिक सामान चुरा लिए थे। पुलिस टीम जब इन्हें (आरोपितों को) एसएसपी ऑफिस लेकर पहुंची तो एक पूरे ट्रक में भी इनकी चुराई चीजें नहीं आ पा रही थी। पिछले दिनों ये चोर परसुडीह, प्रमथनगर व करनडीह इलाके में घरों को निशाना बना रहे थे और बेखौफ होकर चोरियां कर रहे थे। इनके पास लाखों रुपये के गहने, बाइक, कपड़े, टीवी, बर्तन, 25 हजार नकद समेत एक ट्रक चोरी का सामान बरामद किया गया था। 

chat bot
आपका साथी