लड़की के चक्कर में हुई चाकूबाजी में चार गिरफ्तार

बीते रविवार की रात को साकची आमबगान मैदान के पास हुई चाकूबाजी के मामले में नामजद चारों आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Nov 2018 05:00 AM (IST) Updated:Wed, 21 Nov 2018 05:00 AM (IST)
लड़की के चक्कर में हुई चाकूबाजी में चार गिरफ्तार
लड़की के चक्कर में हुई चाकूबाजी में चार गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : बीते रविवार की रात को साकची आमबगान मैदान के पास हुई चाकूबाजी के मामले में नामजद चारों आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी अनूप बिरथरे ने बताया कि प्रेमिका के चक्कर में घटना घटी थी। मामले में घायल लखी सिंह व सन्नी सिंह की स्थिति टीएमएच में गंभीर बनी हुई है।

गिरफ्तार किए गए आरोपितों में तारापोर कॉलोनी बाराद्वारी निवासी अभिषेक सिंह उर्फ सोनू सिंह, साकची आमबगान निवासी मो.रईसुद्दीन उर्फ रईस, अभिजीत कुमार मंडल उर्फ काडी और मो.सादिक शामिल हैं। आरोपितों के पास से पुलिस ने खून लगा चाकू व जैकेट बरामद कर लिया है। एसएसपी ने बताया कि सन्नी सिंह व आरोपित अभिषेक सिंह उर्फ सोनू सिंह एक ही लड़की के साथ प्रेम संबंध में थे। चूंकि अभिषेक सिंह पूणे में रहकर पढ़ाई कर रहा था और उसकी प्रेमिका जमशेदपुर में ही थी। सो, उसे पता चला कि उसके भाई का दोस्त सन्नी सिंह उसकी गर्लफ्रेंड से बातचीत करता है। इसी बात को लेकर दोनों के बीच काफी दिनों से विवाद चल रहा था। रविवार की संध्या आरोपी अभिषेक सिंह ने विवाद के निपटारे के लिए फोन कर सन्नी सिंह को आमबागान मैदान बुलाया था। यहीं उनके बीच संघर्ष हो गया। मामले में घटना के चश्मदीद जसप्रीत सिंह के बयान पर थाना में मामला दर्ज कराया गया।

------

48 घंटे में मामले का उद्भेदन

इस काड का उद्भेदन के लिए एसएसपी ने एक टीम का गठन किया था जिसमें कई थानों के प्रभारी शामिल थे। इस मामले का खुलासा 48 घंटे के भीतर कर लिया गया।

--

आरोपित की पिटाई के लिए जमे रहे सिख समुदाय के लोग

चाकूबाजी मामले में गिरफ्तार चारों आरोपित अभिषेक सिंह, मो. रइसुद्दीन उर्फ रईस, अभिजीत कुमार मंडल उर्फ कांडी तथा मो. सादिक को एसएसपी कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता के बाद जेल भेजने के लिए साकची थाना लाया गया था। यह जानकारी मिलते ही सिख समुदाय के लोग बड़ी संख्या में जमा हो गए और आरोपित को बाहर निकालने की मांग करने लगे। वे उन्हें पीटना चाहते थे। लोगों का कहना था कि चाकूबाजी का सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद सिख समाज में उबाले हुए हैं। इसकी जानकारी मिलते ही सिटी एसपी प्रभात कुमार, सेंट्रल गुरूद्वारा के प्रधान गुरमुख सिंह मुखे मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाबुझा कर शांत कराया।

----

मुख्यमंत्री से मिले सिख समाज के लोग

सिख समुदाय का एक प्रतिनिधिमंडल मनजीत सिंह के नेतृत्व में मंगलवार की संध्या मुख्यमंत्री रघुवर दास से मुलाकात किया। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को बताया कि आमबगान के पास हुए अपराधिक हमले में चरणजीत सिंह उर्फ सन्नी सिंह तथा नरेंद्रपाल सिंह उर्फ लक्की सिंह का उचित इलाज कराने की व्यवस्था करने की मांग की।

chat bot
आपका साथी