Crime Diary : बर्मामाइंस में 25 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ एक गिरफ्तार, पर सरगना पहुंच से दूर

Crime Diary जमशेदपुर में नशे का कारोबार खुलेआम हो रहा है। पुलिस हर बार पुड़िया के साथ ब्राउन शुगर बेचने वालों को पकड़ अपनी पीठ थपथपाती है लेकिन आज तक सरगना पकड़ा नहीं गया। नतीजा शहर में अपराध बढ़ते जा रहे हैं...

By Jitendra SinghEdited By: Publish:Tue, 07 Dec 2021 02:17 PM (IST) Updated:Tue, 07 Dec 2021 02:17 PM (IST)
Crime Diary : बर्मामाइंस में 25 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ एक गिरफ्तार, पर सरगना पहुंच से दूर
Crime Diary : बर्मामाइंस में 25 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ एक गिरफ्तार

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले के बर्मामाइंस थाना की पुलिस ने 25 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ रविदास को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 3200 रुपये बरामद किए गए है। आरोपित बर्मामाइंस विनोवा आश्रम का निवासी है। उसके खिलाफ पुलिस अवर निरीक्षक कौशल कुमार की शिकायत पर बर्मामाइंस थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। गौरतलब है। शहर के विभिन्न इलाके में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री का धंधा संचालित हो रहा है।

महिला की पत्थर से कूचकर हत्या, शव बरामद

जमशेदपुर से सटे कपाली थाना की पुलिस ने मंगलवार सुबह एक महिला का शव बरामद किया है। शव की पहचान लीतिका हेम्ब्रम के रूप में की गई है। महिला हंसाडूगरी की रहने वाली थी। उसका शव घर से कुछ दूरी पर बरामद किए गए है। पत्थर से कूचकर उसकी हत्या की गई है। पुलिस हत्या के कारण का पता लगा रही है। शव काे पोस्टमार्टम के लिए पुलिस ने भेज दिया है। अज्ञात के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई हैै।

जमशेदपुर के सीतारामडेरा में शादी का झांसा देकर नाबालिग से यौन शोषण, आरोपित गिरफ्तार

पूर्वी सिंहभूम जिले के सीतारामडेरा थाना में शादी का झांसा देकर नाबालिग से यौन शोषण किए जाने का मामला आया है। नाबालिग की शिकायत पर सीतारामडेरा थाना की पुलिस ने विशाल कुमार साव के खिलाफ यौन शोषण और पोक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपित विशाल कुमार साव को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। नाबालिग की मेडिकल जांच एमजीएम अस्पताल में पुलिस ने करवाया। नाबालिग ने पुलिस को बताया आरोपित विगत चार माह से यौन शोषण कर रहा था। आरोपित गोलमुरी बजरंगनगर का निवासी है।

जमशेदपुर के सुंदरनगर में मारपीट कर 22 हजार रुपये की छिनतई, शिकायत

सुंदरनगर थाना क्षेत्र केडो चौक निवासी धमेंद्र साहू से बबलू महतो, दीपक महतो, देवाशीष महतो और एक अन्य ने मारपीट की। उससे 22 हजार रुपये की छिनतई कर ली। चेन भी छीन लिया। किसी तरह धमेंद्र साहू जान बचाकर भाग निकला। सदर अस्पताल में इलाज करवाया। इसकी शिकायत सुंदरनगर थाना में की। धमेंद्र साहू का आरोप है कि बबलू महतो ने उससे सीमेंट और रॉड उधार में लिया था। 30 हजार रुपये बकाया मांगने गया तो सभी ने मिलकर उसके साथ मारपीट की।

chat bot
आपका साथी