Covid 19 Vaccination Jamshedpur: नहीं खुल सका कोल्हान स्तरीय वैक्सीन सेंटर, लटक रहा ताला

Covid 19 Vaccination Jamshedpur कोल्हान स्तरीय वैक्सीन सेंटर का मकसद था कि रांची से वैक्सीन आएगी और यहीं से तीनों जिला (पूर्वी सिंहभूम पश्चिमी सिंहभूम व सरायकेला-खरसावां) को वैक्सीन सप्लाई होगी। इससे फायदा होता कि तीनों जिला को आसानी से वैक्सीन उपलब्ध हो जाती।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Wed, 09 Jun 2021 04:26 PM (IST) Updated:Wed, 09 Jun 2021 09:34 PM (IST)
Covid 19 Vaccination Jamshedpur: नहीं खुल सका कोल्हान स्तरीय वैक्सीन सेंटर, लटक रहा ताला
फिलहाल जिला वैक्सीन सेंटर में वैक्सीन रखी जा रही है।

जमशेदपुर, जासं।  कोल्हान स्तरीय वैक्सीन सेंटर आजतक नहीं खुल सका जबकि कोरोना वैक्सीनेशन शुरू होने से पूर्व साकची में कोल्हान स्तरीय वैक्सीन सेंटर आनन-फानन में बनाया गया था। अबतक वह नहीं खुल सका है। कोल्हान स्तरीय वैक्सीन सेंटर का मकसद था कि रांची से वैक्सीन आएगी और यहीं से तीनों जिला (पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम व सरायकेला-खरसावां) को वैक्सीन सप्लाई होगी।

इससे फायदा होता कि तीनों जिला को आसानी से वैक्सीन उपलब्ध हो जाती। अभी फिलहाल तीनों जिला को वैक्सीन लाने के लिए रांची जाना पड़ता है। इसमें समय अधिक लगता है। सिविल सर्जन डॉ. एके लाल ने बताया कि वैक्सीन रखने के लिए जगह की कमी नहीं है। फिलहाल जिला वैक्सीन सेंटर में वैक्सीन रखी जा रही है। उम्मीद है कि जल्द ही कोल्हान स्तरीय वैक्सीन सेंटर भी खुल जाएगा।

तीन लाख से अधिक लोगों ने ली वैक्सीन

पूर्वी सिंहभूम जिले में अभी तक तीन लाख 45 हजार 465 लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज ली है। वहीं, 72 हजार 715 लोगों ने वैक्सीन की दूसरी डोज ली है। जबकि जिले में कुल लगभग 27 लाख लोगों को वैक्सीन देनी है। वैक्सीन लेने में पुरुषों की संख्या अधिक है। अभी तक कुल एक लाख 89 हजार 109 लोगों ने वैक्सीन ली है। जबकि एक लाख 52 हजार 162 लोगों ने वैक्सीन की दूसरी डोज ली है।

वैक्सीन लेने में शहरी क्षेत्र आगे

वैक्सीन लेने में शहरी क्षेत्र आगे है जबकि ग्रामीण क्षेत्र पिछड़ा हुआ नजर आ रहा है। शहरी क्षेत्र के लोगों में जागरूकता इतनी अधिक है कि वैक्सीन सेंटरों पर भीड़ उमड़ रही है। जबकि ग्रामीण क्षेत्र के सेंटरों पर लोग नहीं पहुंच रहे हैं। इसका मुख्य कारण जागरूकता का अभाव है।

स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर जाकर लोगों को कर रही जागरूक

जिला स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करने का काम कर रही है। वहीं सिविल सर्जन डॉ. एके लाल खुद हर प्रखंड के पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि के साथ बैठकर कर अभियान को सफल बनाने की रणनीति बना रहे हैं। कोरोना से बचाव के लिए हर किसी को वैक्सीन लेना अनिवार्य है। तभी हम कोरोना से जंग जीतने में सफल हो पाएंगे।

chat bot
आपका साथी