Covid 19: जमशेदपुर में कोरोना से पहली बार सबसे कम उम्र के बच्चे की मौत, 48 घंटे में 15 लोगों ने गंवाई जान

Coronavirus Jamshedpur. जमशेदपुर में कोरोना की दूसरी लहर खतरनाक रूप धारण कर चुकी है। शहर में कोरोना से पहली बार सबसे कम उम्र 12 साल के बच्चे की मौत हुई है। उसका इलाज रांची स्थित रिम्स में चल रहा था। इसके साथ ही आठ और मरीजों की मौत हुई।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Thu, 15 Apr 2021 10:38 AM (IST) Updated:Thu, 15 Apr 2021 10:38 AM (IST)
Covid 19: जमशेदपुर में कोरोना से पहली बार सबसे कम उम्र के बच्चे की मौत, 48 घंटे में 15 लोगों ने गंवाई जान
पूर्वी सिंहभूम जिले में अब तक 407 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है।

जमशेदपुर, जासं। जमशेदपुर शहर में कोरोना से पहली बार सबसे कम उम्र 12 साल के बच्चे की मौत हुई है। उसका इलाज रांची स्थित रिम्स में चल रहा था। मृतक गोलमुरी निवासी है। इसके साथ ही, आठ और मरीजों की मौत हुई।

इनमें बिष्टुपुर निवासी एक महिला (84) का इलाज ब्रह्मानंद अस्पताल व सुंदरनगर निवासी एक पुरुष (85) का इलाज टाटा मोटर्स अस्पताल में चल रहा था। बाकी छह मरीजों का इलाज टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) में चल रहा था। इसमें जुगसलाई निवासी एक पुरुष (64), बारीडीह निवासी एक पुरुष (75), कदमा निवासी एक पुरुष (60), बारीडीह निवासी एक पुरुष (69), मानगो निवासी एक पुरुष (49), मानगो निवासी एक पुरुष (65) शामिल हैं। जिले में 48 घंटे के अंदर 15 लोगों ने जान गंवाई है। पूर्वी सिंहभूम जिले में अब तक 407 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है।

चार हजार से अधिक लोगों की हुई जांच, मिले 368 पॉजिटिव

पूर्वी सिंहभूम जिले में बुधवार को कुल चार हजार 421 लोगों की कोरोना जांच हुई। इसमें 368 लोग पॉजिटिव मिले। सबसे अधिक कदमा, मानगो, सोनारी, टेल्को, परसुडीह क्षेत्र के मरीज रहने वाले हैं। जिले में अभी तक कुल 22 हजार एक मरीज की पुष्टि हो चुकी हैं। वहीं, दो हजार 435 लोगों का नमूना जांच के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट शनिवार तक आने की संभावना है।-157 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटेशहर के विभिन्न कोविड अस्पतालों से बुधवार को कुल 157 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे। अभी तक कुल 19 हजार 307 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। जिले का रिकवरी रेट 89.25 फीसद है।

किस क्षेत्र में कितने मिले मरीज

क्षेत्र पॉजिटिव

कदमा - 48

मानगो - 38

सोनारी - 32

टेल्को - 32

परसुडीह – 22

साकची - 27

जुगसलाई – 19

सुंदरनगर – 16

सिदगोड़ा - 17

बिष्टुपुर – 14

बागबेड़ा - 12

बर्मामाइंस – 08

गोलमुरी - 08

घाटशिला - 07

भुइयांडीह – 04

गोविंदपुर – 03

पोटका - 03

सीतारामडेरा - 03

साढ़े नौ हजार से अधिक लोगों ने ली वैक्सीन की पहली डोज

पूर्वी सिंहभूम जिले में बुधवार को कुल नौ हजार 797 लोगों ने कोरोना वैक्सीन की पहली डोज ली। वहीं, 563 लोगों को दूसरी डोज दी गई। सबसे अधिक शहरी क्षेत्रों में संचालित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर कुल एक हजार 624 लोगों को डोज दी गई। जिले में अभी तक कुल एक लाख 63 हजार 372 लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज ली है।

chat bot
आपका साथी