सावधान! जमशेदपुर शहर में बढ़ने लगे कोरोना के मरीज, नौ नए मरीज मिले

कोरोना की तीसरी लहर से निपटने की तैयारी के बीच मरीजों का मिलना चिंता का विषय है। जमशेदपुर में कुल चार हजार 666 लोगों की जांच हुई। इसमें नौ नए मरीज मिले। ये मरीज टेल्को सोनारी जुगसलाई व मानगो के रहने वाले हैं।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Fri, 08 Oct 2021 05:53 PM (IST) Updated:Fri, 08 Oct 2021 05:53 PM (IST)
सावधान! जमशेदपुर शहर में बढ़ने लगे कोरोना के मरीज, नौ नए मरीज मिले
जमशेदपुर शहरवासियों को सावधान होने की जरूरत है।

जमशेदपुर, जागरण संवाददाता। जमशेदपुर शहरवासियों को सावधान होने की जरूरत है। शहर में फिर से कोरोना के बढ़ते मरीज चिंता का विषय है। जिला स्वास्थ्य विभाग फिर से सक्रिय हो गया है। अधिक से अधिक लोगों का नमूना संग्रह करने का निर्देश दिया जा रहा है। गुरुवार को कुल चार हजार 666 लोगों की जांच हुई। इसमें नौ नए मरीज मिले। ये मरीज टेल्को, सोनारी, जुगसलाई व मानगो के रहने वाले हैं। जिले में मरीजों की संख्या बढ़कर 51 हजार 925 हो गई है। वहीं,अभी तक कोविड से कुल एक हजार 58 मरीजों की मौत हुई है।

साढ़े चार हजार से अधिक लोगों का लिया गया नमूना

पूर्वी सिंहभूम जिले के विभिन्न प्रखंडों से गुरुवार को कुल चार हजार 574 लोगों का नमूना लेकर जांच के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज जांच के लिए भेजा गया। रिपोर्ट शनिवार तक आने की उम्मीद है। जिले में अभी तक कुल 16 लाख 42 हजार 363 लोगों की जांच हो चुकी है।

तीन मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे

शहर के विभिन्न कोविड अस्पतालों में भर्ती कुल तीन मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे। जिले में अभी तक कुल 50 हजार 833 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। जिले का रिकवरी रेट 97.91 प्रतिशत है।

ढ़ाई हजार से अधिक लोगों ने ली वैक्सीन की पहली डोज

पूर्वी सिंहभूम जिले में गुरुवार को कुल दो हजार 903 लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज ली। वहीं, दो हजार 776 लोगों ने दूसरी डोज ली। जिले में अभी तक कुल 12 लाख 87 हजार 788 लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज ली है। वहीं, पांच लाख 16 हजार 733 लोगों ने दूसरी डोज ली है।

chat bot
आपका साथी