Coronavirus Jamshedpur: जमशेदपुर में फिर कोरोना से दो की मौत, मिले 370 नए मरीज, जाने ताजा हाल

Coronavirus Jamshedpur जमशेदपुर में कोरोना का कहर थम नहीं रहा है। लगातार नए मरीजों का मिलना जारी है वही मौतें भी हो रही हैं। प्रशासनिक सख्ती एवं चेतावनी के बाद भी लोग कोरोना गाइडलाइन की अनदेखी कर रहे हैं। आइए जानिए ताजा हाल।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Tue, 13 Apr 2021 10:33 AM (IST) Updated:Tue, 13 Apr 2021 10:33 AM (IST)
Coronavirus Jamshedpur: जमशेदपुर में फिर कोरोना से दो की मौत, मिले 370 नए मरीज, जाने ताजा हाल
पूर्वी सिंहभूम जिले में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 21 हजार 199 हो गई है।

जमशेदपुर, जासं। कोरोना की दूसरा लहर पहले से खतरनाक साबित हो रही  है। मरीजों की संख्या तेज गति से बढ़ रही है। सोमवार को दो मरीजों की मौत हुई। इसमें एक सोनारी निवासी (78) पुरुष हैं, जबकि दूसरी महिला है। महिला की उम्र (63) है। वह मानगो के आजाद बस्ती निवासी है।

पूर्वी सिंहभूम जिले में कोरोना से अब तक कुल 392 लोगों की मौत हो चुकी है। इधर, सोमवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में कुल नौ हजार 852 लोगों की जांच हुई। इसमें 370 पॉजिटिव मरीज मिले। इसमें मानगो, कदमा, सिदगोड़ा, साकची व टेल्को के अधिक मरीज हैं। जिले में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 21 हजार 199 हो गई है।

नौ हजार 472 लोगों का लिया गया नमूना

जिले के विभिन्न क्षेत्रों से सोमवार को नौ हजार 472 लोगों का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया। रिपोर्ट गुरुवार तक आने की संभावना है। वहीं, मंगलवार को विभिन्न कोविड अस्पतालों से कुल 132 लोग स्वस्थ होकर घर लौटे। जिले में अभी तक कुल 18 हजार 993 लोग स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं।

किस क्षेत्र में कितने मिले कोरोना पॉजिटिव

क्षेत्र : पॉजिटिव

मानगो : 44

कदमा : 44

सिदगोड़ा : 41

साकची : 30

टेल्को : 30

सोनारी : 26

बिष्टुपुर : 25

परसुडीह : 12

बागबेड़ा : 10

गोलमुरी : 08

जुगसलाई : 05

जादुगोड़ा : 01

बर्मामाइंस : 03

सुंदरनगर : 02

गोविंदपुर : 02

चाकुलिया : 03

धालभूमगढ़ : 01

घाटशिला : 03

पटमदा : 01

पोटका : 02

अन्य : 77

पांच हजार से अधिक लोगों ने ली वैक्सीन की पहली डोज

पूर्वी सिंहभूम जिले में सोमवार को पांच हजार 954 लोगों ने कोरोना वैक्सीन की पहली डोज ली। वहीं, 649 लोगों ने दूसरी डोज ली। सबसे अधिक शहरी क्षेत्रों में संचालित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में कुल एक हजार 894 लोगों ने वैक्सीन ली। अभी तक जिले में कुल एक लाख 45 हजार 47 लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज ली है।

chat bot
आपका साथी