Coronavirus Jamshedpur Latest: कोरोना से फिर 27 मरीजों की मौत, 897 नए मामले आए सामने, जानें जमशेदपुर का ताजा हाल

Coronavirus Jamshedpur Latest जमशेदपुर के हालात अब भी नहीं सुधर रहे हैं। कोरोना से मौत का सिलसिला थम नहीं रहा है। रोजाना 25 से अधिक मरीजों की जान जा रही है। बुधवार को कुल 27 लोगों की जान गई। वहीं 897 पॉजिटिव मरीज मिले।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Thu, 06 May 2021 10:45 AM (IST) Updated:Thu, 06 May 2021 10:45 AM (IST)
Coronavirus Jamshedpur Latest: कोरोना से फिर 27 मरीजों की मौत, 897 नए मामले आए सामने, जानें जमशेदपुर का ताजा हाल
पूर्वी सिंहभूम जिले में मृतकों की संख्या बढ़कर 745 हो गई है।

जमशेदपुर, जासं। जमशेदपुर के हालात अब भी नहीं सुधर रहे हैं। कोरोना से मौत का सिलसिला थम नहीं रहा है। रोजाना 25 से अधिक मरीजों की जान जा रही है। बुधवार को कुल 27 लोगों की जान गई। वहीं, 897 पॉजिटिव मरीज मिले। हालांकि संतोष की बात रही कि 863 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे।

मृतकों में मानगो निवासी (43) महिला, मानगो निवासी (50) पुरुष, काशीडीह निवासी (71) महिला, बिष्टुपुर निवासी (52) पुरुष, गोलमुरी निवासी (62) महिला, गोलमुरी निवासी (63) महिला, गोलमुरी निवासी (51) पुरुष, कदमा निवासी (73) पुरुष, कल्याण समिति के (65) पुरुष, मानगो निवासी (64) महिला, बारीडीह निवासी (77) पुरुष, मानगो निवासी (31) महिला, बिष्टुपुर निवासी (46) पुरुष, साकची निवासी (82) पुरुष, गोलपहाड़ी निवासी (53) पुरुष, छोटा गोविंदपुर निवासी (66) महिला, मानगो निवासी (45) पुरुष, कदमा निवासी (51) पुरुष, बारीडीह निवासी (68) पुरुष, सोनारी निवासी (68) पुरुष, भुइयांडीह निवासी (84) पुरुष, गोलमुरी निवासी (78) पुरुष, सोनारी निवासी (55) महिला, मानगो निवासी (85) पुरुष, सोनारी निवासी (77) पुरुष, धतकीडीह निवासी (81) पुरुष व मानगो निवासी (46) पुरुष शामिल हैं। पूर्वी सिंहभूम जिले में मृतकों की संख्या बढ़कर 745 हो गई है।

साढ़े चार हजार से अधिक लोगों की हुई जांच

पूर्वी सिंहभूम जिले में बुधवार को चार हजार 711 लोगों की कोरोना जांच हुई। इसमें 897 पॉजिटिव मिले। सबसे अधिक टेल्को, कदमा, सिदगोड़ा, घाटशिला में मरीज मिले। जिले में अभी तक कुल 38 हजार 824 लोग संक्रमित हो चुके हैं। वहीं, पांच हजार 155 लोगों का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट सोमवार तक आने की संभावना है।

863 लोग स्वस्थ होकर घर लौटे

शहर के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कुल 863 लोग स्वस्थ होकर बुधवार को घर लौटे। जिले में अभी तक कुल 31 हजार 428 लोग स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं।

किस क्षेत्र में कितने मिले पॉजिटिव

क्षेत्र : पॉजटिव

परसुडीह : 39

जुगसलाई : 29

बागबेड़ा : 34

घाटशिला : 88

धालभूमगढ़ : 12

पोटका : 03

मुसाबनी : 08

पटमदा : 09

सोनारी : 54

बिष्टुपुर : 14

चाकुलिया : 03

टेल्को : 146

सिदगोड़ा : 55

कदमा : 98

गोलमुरी : 18

साकची : 56

मानगो : 62

बर्मामाइंस : 06

बाहरागोड़ा : 12

सुंदरनगर : 09

277 लोगों ने ली वैक्सीन की पहली डोज

पूर्वी सिंहभूम जिले में वैक्सीन खत्म होने से अभियान प्रभावित हो रहा है। बुधवार को सिर्फ 277 लोगों को ही कोरोना वैक्सीन की पहली डोज मिल सकी। वहीं, 464 लोगों ने दूसरीडोज ली। जिले में अभी तक कुल दो लाख 21 हजार 948 लोगों ने पहली डोज ली है। जबकि 44 हजार 866 लोगों ने दूसरी डोज ली।

chat bot
आपका साथी