Coronavirus Effect: टाटा ब्लूस्कोप में रोटेशन के आधार पर मिल रही ड्यूटी, कम हुए मैनपावर

covid 19 Effect on Industry. ढ़ते कोरोना संक्रमण को लेकर टाटा ब्लूस्कोप में कर्मचारियों को रोटेशन के आधार पर ड्यूटी दी जा रही है। कंपनी में मैनपावर कम किया गया है। कोरोना संक्रमण रोकने के लिए कंपनी गेट पर थर्मल स्कैनिंग से लेकर ऑक्सी मीटर लगाया गया है।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Mon, 26 Apr 2021 10:55 AM (IST) Updated:Mon, 26 Apr 2021 10:55 AM (IST)
Coronavirus Effect: टाटा ब्लूस्कोप में रोटेशन के आधार पर मिल रही ड्यूटी, कम हुए मैनपावर
कोरोना का असर जमशेदपुर शहर की कंपनियों में दिखने लगा है।

जमशेदपुर, जासं। बढ़ते कोरोना संक्रमण को लेकर टाटा ब्लूस्कोप में कर्मचारियों को रोटेशन के आधार पर ड्यूटी दी जा रही है। कंपनी में मैनपावर कम किया गया है। कोरोना संक्रमण रोकने के लिए कंपनी गेट पर थर्मल स्कैनिंग से लेकर ऑक्सी मीटर लगाया गया है।

गेट पर क्रमवार कर कर्मचारियों की जांच की जा रही है। बीते साल कंपनी में एक भी कोरोना पॉजिटिव केस नहीं मिला था लेकिन इस बार चार कर्मचारी संक्रमित हो गए हैं। ऐसे में कोरोना को लेकर कंपनी प्रबंधन भी सख्त हो गया है। तीन कर्मचारियों का काम एक कर्मी से कराया जा रहा है शेष को स्पेशल लीव देकर घर पर रहने की सलाह दी जा रही है।

काम से बैठाए गए ठेका मजदूरों, कम हुए स्थायी कर्मी

कोरोना का असर शहर की कंपनियों में दिखने लगा है। अन्य कंपनियों की तरह यहां के भी ठेका मजदूर काम से बैठाए जा रहे हैं। कंपनी में स्थायी कर्मियों की संख्या कम की गई है। विभागवार आकलन कर कर्मचारियों की संख्या कम की गई है। तीन-चार कर्मचारी का काम एक से कराया जा रहा है। एक-एक दिन के अंतराल में कर्मचारियों को ड्यूटी करनी है। कंपनी की ओर से कर्मचारियों को स्पेशल लीव मिलता है। अवकाश के दिन कर्मचारियों को घर पर ही रहना है। कारण कि जरूरत पड़ने पर उन्हें कंपनी में बुलाया भी जा सकता है। कंपनी में तीनों पाली में काम हो रहा है। लेकिन कोरोना को लेकर सरकार का दिशा-निर्देश का पूरा पालन किया जा रहा है। कर्मचारी की ड्यूटी में 15 मिनट के समायांराल की छूट है। कोरोना को लेकर कंपनियों की जांच-पड़ताल करने में समय लगता है। ऐसे में उनके आने-जाने में 15 मिनट की छूट दी गई।

chat bot
आपका साथी