Covid-19 Vaccination Jamshedpur : रजिस्ट्रेशन में सुस्ती से कोरोना टीकाकरण की गति धीमी, मानगो के गांधी मैदान में दिखी बानगी

Covid-19 Vaccination Jamshedpur महामारी कोरोना से लड़ने के लिए कोरोना का टीकाकरण तेज गति से करने का निर्देश दिया गया है लेकिन रजिस्ट्रेशन में सुस्ती से ऐसा नहीं हो रहा है। इसकी बानगी गुरुवार को जमशेदपुर के मानगो स्थित गांधी मैदान में दिखी।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Thu, 22 Apr 2021 05:23 PM (IST) Updated:Thu, 22 Apr 2021 05:23 PM (IST)
Covid-19 Vaccination Jamshedpur : रजिस्ट्रेशन में सुस्ती से कोरोना टीकाकरण की गति धीमी, मानगो के गांधी मैदान में दिखी बानगी
70 वर्ष की उम्र के व्यक्ति को भी घंटों इंतजार करना पड़ रहा है।

जमशेदपुर, जासं। Covid-19 Vaccination Jamshedpur इस महामारी कोरोना से लड़ने के लिए कोरोना का टीकाकरण तेज गति से करने का निर्देश दिया गया है, लेकिन रजिस्ट्रेशन में सुस्ती से ऐसा नहीं हो रहा है। इसकी बानगी गुरुवार को जमशेदपुर के मानगो स्थित गांधी मैदान में दिखी।

भारतीय जन महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्म चंद्र पोद्दार ने बताया कि 70 वर्ष की उम्र के व्यक्ति को भी घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि यहां हर काफी भीड़ रहती है, लेकिन रजिस्ट्रेशन करने के लिए केवल एक व्यक्ति को प्रतिनियुक्ति किया गया है, जबकि टीका लगाने के लिए तीन से चार लोग हैं। चूंकि रजिस्ट्रेशन में देरी हो रही है, लिहाजा वैक्सीन लगाने वाले निश्चिंत बैठे रहते हैं। रजिस्ट्रेशन काउंटर से बहुत विलंब के बाद किसी आदमी को वैक्सीन लेने के लिए भेजा जाता है।

जिला प्रशासन करे कार्रवाई

पोद्दार बताते हैं कि ऐसा लग ही नहीं रहा है कि स्वास्थ्य विभाग, मानगो नगर निगम या जिला प्रशासन वैक्सीन देने के लिए गंभीर है। इसकी जिम्मेदारी इन तीनों पर है। गांधी मैदान में कोरोना टीकाकरण अभियान ना काफी धीमा है, बल्कि यहां के कर्मचारी टाइमपास कर रहे हैं। जिला प्रशासन को अविलंब इस पर कार्रवाई करनी चाहिए।अगर कोरोना वायरस को वाकई बढ़ने से रोकना है तो वैक्सीन देने के काम में गति लानी होगी। झारखंड सरकार को स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

chat bot
आपका साथी