coronavirus Jamshedpur Update: जमशेदपुर में कोरोना का कहर, 362 नए मामले आए सामने, चार की मौत

coronavirus Jamshedpur Update. झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले में कोरोना मरीजों के साथ-साथ मौत की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। ताजा मामले में चार मरीजों की मौत हुई। इसमें कदमा निवासी (53) पुरुष एग्रिको निवासी (85) पुरुष 49 वर्षीय एक महिला व एक अन्य मृतक शामिल हैं।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Mon, 12 Apr 2021 04:19 PM (IST) Updated:Mon, 12 Apr 2021 04:19 PM (IST)
coronavirus Jamshedpur Update: जमशेदपुर में कोरोना का कहर, 362 नए मामले आए सामने, चार की मौत
एक्सएलआरआई जमशेदपुर में नौ नए छात्र पॉजिटिव मिले।

जमशेदपुर, जासं। coronavirus Jamshedpur Update झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले में कोरोना मरीजों के साथ-साथ मौत की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। रविवार को कुल चार मरीजों की मौत हुई। इसमें कदमा निवासी (53) पुरुष, एग्रिको निवासी (85) पुरुष, 49 वर्षीय एक महिला व एक अन्य मृतक शामिल हैं।

इसमें दो का इलाज टाटा मुख्य अस्पताल में चल रहा था। जिले में अभी तक कुल 390 मरीजों की मौत हो चुकी हैं। वहीं, कुल आठ हजार 315 लोगों की जांच की गई। इसमें 362 लोग पॉजिटिव मिले। सबसे अधिक साकची, बिष्टुपुर, कदमा व मानगो में मरीज मिले। जिले में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 20 हजार 829 हो गई है। वहीं, शहर के विभिन्न कोविड अस्पतालों में भर्ती 131 लोग स्वस्थ होकर घर लौटे। जिले में अभी तक कुल 18 हजार 861 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।

एक्सएलआरआई के नौ छात्र फिर मिले पॉजिटिव

जिला सर्विलांस विभाग की ओर से रविवार को एक्सएलआरआई में कोरोना जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 400 छात्र-छात्राओं की जांच की गई। इसमें नौ छात्र पॉजिटिव मिले। वहीं, एक्सएलआरआई को सील कर दिया है। शनिवार को 45 छात्र-छात्राएं पॉजिटिव मिले थे।

किस क्षेत्र में कितने लोग मिले पॉजिटिव

क्षेत्र : पॉजिटिव मरीज

साकची : 58

बिष्टुपुर : 57

कदमा : 47

मानगो : 37

एग्रिको : 06

बागबेड़ा : 01

बहरागोड़ा : 01

भुइयांडीह : 01

बिरसानगर : 06

घाटशिला : 03

गोलमुरी : 07

गोविंदपुर : 02

जादुगोड़ा : 03

जुगसलाई : 15

एमजीएम : 01

मुसाबनी : 02

सिदगोड़ा : 17

सोनारी : 20

टेल्को : 18

chat bot
आपका साथी