Jamshedpur Accident : पारा मेडिकल छात्रा की सड़क दुर्घटना में मौत, जमशेदपुर के मानगो में हादसा

Jamshedpur Accident. रांची-टाटा एनएच 33 पर जमशेदपुर में पारा मेडिकल की छात्रा कोरोना वॉरियर्स नेहा सिंह की हादसे में मौत हो गई। हादसा तब हुआ जब वह सड़क पार कर रही थी। इस दौरान एक वाहन की चपेट में आने से मौके पर उसकी जान चली गई।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Thu, 21 Jan 2021 04:51 PM (IST) Updated:Fri, 22 Jan 2021 08:19 AM (IST)
Jamshedpur Accident : पारा मेडिकल छात्रा की सड़क दुर्घटना में मौत, जमशेदपुर के मानगो में हादसा
जमशेदपुर के हादसे में कोरोना वॉरियर्स की मौत के बाद जुटे स्‍थानीय लोग। जागरण

जमशेदपुर, जासं।  मानगो के एमजीएम थाना क्षेत्र के डिमना चौक से घाटशिला की ओर जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 33 बालीगुमा के पास पारा मेडिकल की छात्रा कोरोना वॉरियर्स नेहा सिंह की गुरुवार को अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। वह बालीगुमा ग्रीन सिटी के सामने की रहने वाली थी।

घटना की जानकारी पर भाजपा नेता विकास सिंह अपने साथियों के पहुंचे। हंगामा किया। सड़क जाम करने की धमकी दी। पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया। भाजपा नेता का आरोप था छात्र जिस समय वाहन की चपेट में आकर बुरी तरह जख्मी हो गई थी। समय पर उसे इलाज को अस्पताल में नहीं पहुंचाया गया। अगर उसे अस्पताल पहुंचाया जाता तो शायद उसकी जान बच जाती। छात्रा की बैग में उसके पूरे दस्तावेज पड़े हुए थे, लेकिन उसे देखना उचित नहीं समझा। शव काे पोस्टमार्टम हाउस भिजवा दिया। दस्तावेज में छात्रा का नाम-पता सबकुछ था। बाद में स्वजन जानकारी पर पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे।

यह भी लगाया आरोप

आरोप लगाया क‍ि एमजीएम थाना के पुलिस अधिकारी बताते रहे कि वाहन को मानगो पारडीह सिटी इन होटल के पास पकड़ लिया गया है। छात्रा सड़क पार कर रही थी। सामने से आ रही भारी वाहन ने उसे चपेट में ले लिया। छात्रा की कमर के नीचे का पूरा हिस्सा कुचल गया था। राष्ट्रीय राजकीय मार्ग पर लगातार दुर्घटनाएं हो रही है। केवल जनवरी के अब तक आठ लोगों की दुर्घटना में मौत हो चुकी है।

chat bot
आपका साथी