Jamshedpur Coronavirus Vaccination Centers: आज से राजेंद्र विद्यालय व सेंट मेरीज स्कूल बिष्टुपुर में भी दी जाएगी कोरोना की वैक्सीन

कोरोना का टीकाकरण शुक्रवार से साकची स्थित राजेंद्र विद्यालय व बिष्टुपुर स्थित सेंट मेरीज हाईस्कूल में भी दिया जा रहा। दोनों केंद्र पर को-वैक्सीन का ही डोज दिया जाएगा। उपायुक्त सूरज कुमार के निर्देश पर इन दोनों टीकाकरण केंद्र का चयन किया गया है।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Fri, 07 May 2021 11:59 AM (IST) Updated:Fri, 07 May 2021 01:36 PM (IST)
Jamshedpur Coronavirus Vaccination Centers: आज से राजेंद्र विद्यालय व सेंट मेरीज स्कूल बिष्टुपुर में भी दी जाएगी कोरोना की वैक्सीन
जमशेदपुर के नए दो केंद्रों पर कोरोना वैक्सीन दी जा रही है।

जमशेदपुर, जासं। कोरोना का टीकाकरण शुक्रवार से साकची स्थित राजेंद्र विद्यालय व बिष्टुपुर स्थित सेंट मेरीज हाईस्कूल में भी दिया जा रहा। दोनों केंद्र पर को-वैक्सीन का ही डोज दिया जाएगा। उपायुक्त सूरज कुमार के निर्देश पर इन दोनों टीकाकरण केंद्र का चयन किया गया है।

वहीं जिला टीकाकरण पदाधिकारी डा. बीएन ऊषा ने अपील की है कि जिन्हें कोरोना संक्रमण के लक्षण (सर्दी, खांसी, बुखार) हो, वैसे लोग वैक्सीन सेंटर पर नहीं जाएं, उनके स्वास्थ्य हित में भी वैक्सीन लेना सही नहीं होगा। क्योंकि सावधानी अभी बहुत जरूरी है।

चल रही वैक्सीन की किल्लत

वैसे पूर्वी सिंहभूम जिले में वैक्सीन की किल्लत हो गई है। इसके कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सबसे अधिक उन्हें जिन्हें दूसरा डोज लेना है और निर्धारित समय पार होने का तिथि नजदीक आ गई है। कोविशील्ड वैक्सीन पूरी तरह से खत्म हो चुकी है। कई लोगों का दूसरा डोज का समय आ रहा है। इससे उनके मन में तरह के तरह के सवाल उठने लगे हैं। वैक्सीन समय पर नहीं मिलेगा तो क्या होगा। काम करेगा या नहीं। इस तरह के सवाल लोगों के मन में चल रहा है। हालंकि, आरसीएच पदाधिकारी डॉ. बीएन उषा का कहना है कि वैक्सीन आने की संभावना है। अगर, वैक्सीन  आती है तो सभी केंद्रों पर भेज कर वैक्सीनेशन शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि रांची से कोविशील्ड का 4500 हजार डोज आने वाला है। हालांकि, ये काफी कम है। इतने कम डोज में सभी लोगों को वैक्सीन नहीं मिल पाएगा।

आज इन-इन केंद्रों पर पड़ रहा कोवैक्सीन

•  साकची स्थित रवींद्र भवन

•  साकची स्थित रेड क्रास भवन

•  बिष्टुपुर स्थित राजेंद्र विद्यालय

•  बिष्टुपुर स्थित एलआसी भवन

•  परसुडीह स्थित सदर अस्पताल

•  बिष्टुपुर स्थित सेंट मेरीज हाई स्कूल

•  बिष्टुपुर स्थित टाटा मुख्य अस्पताल

•  टेल्को स्थित टाटा मोटर्स अस्पताल

•  टिनप्लेट स्थित टिनप्लेट अस्पताल

chat bot
आपका साथी