Tata Motors में शुरू है कोरोना वैक्सीनेशन, 45 साल से ज्यादा उम्र वाले ले रहे टीका

Corona vaccination in Tata Motors टाटा मोटर्स ने अपने कर्मचारियों को अब कार्य स्थाल पर ही कोरोना का टीका लगाना शुरू किया है। कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या ने सभी को चिंता में डाल दिया है। टेल्काे क्षेत्र के अस्पताल में बेड की कमी होने लगी है।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Sun, 11 Apr 2021 04:54 PM (IST) Updated:Sun, 11 Apr 2021 06:03 PM (IST)
Tata Motors में शुरू है कोरोना वैक्सीनेशन, 45 साल से ज्यादा उम्र वाले ले रहे टीका
टाटा मोटर्स के कई ग्रेजुएट इंजीनियर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

जमशेदपुर, जासं। टाटा मोटर्स ने अपने कर्मचारियों को अब कार्यत्रस्थल पर ही कोरोना का टीका लगाना शुरू किया है। कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या ने सभी को चिंता में डाल दिया है। टेल्काे क्षेत्र के अस्पताल में बेड की कमी होने लगी है। टाटा मोटर्स कर्मचारियों के लिए परिवार कल्याण संस्थान व डीलर हाॅस्टल में कोविड सेंटर बनाया गया है। इन दोनों स्थानों पर कुल 80 बेड बने हैं, जो भर गए हैं। कंपनी के कर्मचारियों के अलावा कोरोना संक्रमित गैर कर्मचारियों को भी डीलर हाॅस्टल में रखा गया है।

इधर, टाटा मोटर्स के कई ग्रेजुएट इंजीनियर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। ये सभी दूसरे शहर से यहां आए हुए थे। इन सभी का इलाज डीलर हाॅस्टल में बनाए गए कोविड सेंटर में किया जा रहा है।  आए दिन कोरोना संक्रमित कर्मियों की संख्या बढ़ती जा रही है। जिन कर्मियों को सर्दी, बुखार है उन्हें सीधे टाटा मोटर्स असपताल भेजा जा रहा है। किसी तरह की परेशानी होने पर कर्मचारियों को तत्काल संबंधित विभाग के प्रमुख को सूचना देने को कहा गया है। बाहर से आने वाले कर्मचारियों को घर में ही तीन दिन रहना है। फिर कोरोना जांच कराकर उन्हें ड्यूटी ज्वाइन करना है।

जीइ हाॅस्टल में टीकाकरण केंद्र

सभी कर्मचारियों को समय पर सही तरीके से कोरोना का वैक्सीन लग सके, इसके लिए टाटा मोटर्स प्रबंधन ने अलग से व्यवस्था की है। टेल्को कॉलोनी के जीइ हाॅस्टल में टीकाकरण केंद्र बनाया गया है जहां कर्मचारियों व उनके परिजनों को वैक्सीन लगाया जा रहा है। इसके अलावे कंपनी में कर्मचारियों को कार्यस्थल पर ही टीका लगाया जा रहा है। कंपनी परिसर स्थित अप्रेंटिस शॉप में 45 साल से ज्यादा उम्र वाले कर्मचारियों को कोरोना का वैक्सीन लगाया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी