छह हजार 500 लोगों की हुई कोरोना जांच, जानिए कहां-कहां लगा कैंप

Coronavirus Jamshedpur News Update. अबतक कुल दो लाख 87 हजार 41 लोगों की कोरोना जांच हो चुकी है। इसमें 15 हजार 777 लोग पॉजिटिव मिले। फिलहाल जिले में कुल एक हजार 190 एक्टिव केस है। वहीं अबतक 14 हजार 235 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 07:41 PM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 07:41 PM (IST)
छह हजार 500 लोगों की हुई कोरोना जांच, जानिए कहां-कहां लगा कैंप
कोरोना से अबतक 352 लोगों की मौत हो चुकी है।

जमशेदपुर, जासं।  कोरोना वायरस की रोकथाम को लेकर शनिवार को पूर्वी सिंहभूम जिले में 6 हजार 500 लोगों की जांच हुई। इस अभियान को सफल बनाने के लिए जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर से सभी प्रखंडों के लिए अलग-अलग टीम गठित की गई थी और जांच का लक्ष्य भी दिया गया था। 

सभी प्रखंडोंड में 500-500 लोगों की जांच करनी थी। शहरी क्षेत्रों में संख्या अधिक है। यहां मरीजों की संख्या अधिक होने की वजह से कुल दो हजार लोगों की जांच की गई। यह जांच आरटी-पीसीआर और रैपीड एंटीजन विधि से की गई। पूर्वी सिंहभूम जिले में इससे पूर्व भी समय-समय पर अभियान चलाकर लोगों की जांच की जाती रही है। फिलहाल मरीजों की संख्या में तेजी से कमी आई है। वहीं, रिकवरी रेट बढ़कर 90 फीसद हो गया है।

शहरी क्षेत्रों में 11 जगहों पर हुई जांच 

अभियान के तहत शहरी क्षेत्रों में कुल 11 जगहों पर जांच हुई। इसमें बिष्टुपुर स्थित पी एंड एम मॉल, साकची, बिष्टुपुर स्थित फल बाजार, सोनारी, बिरसानगर स्थित संडे मार्केट, बारीडीह, मानगो दाईगुट्टू स्थित हनुमान मंदिर, मानगो उलीडीह स्थित शंकोसाई, जुगसलाई रोड स्टेशन, जुगसलाई रेलवे फाटक व डिमना चौक जगह को चिन्हित किया गया था। हर जगह पर दंडाधिकारी, सहयोग कर्मी व नमुना संग्रह करने हेतु टीम तैनात रही।

 जिले में अबतक दो लाख 87 हजार 41 लोगों की हो हुई जांच 

जिले में अबतक कुल दो लाख 87 हजार 41 लोगों की कोरोना जांच हो चुकी है। इसमें 15 हजार 777 लोग पॉजिटिव मिले। फिलहाल जिले में कुल एक हजार 190 एक्टिव केस है। वहीं, अबतक 14 हजार 235 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना से अबतक 352 लोगों की मौत हो चुकी है।

 किस प्रखंड में कितने लोगों की हुई जांच 

प्रखंड                          जांच डुमरिया                       375 चाकुलिया                    500 पोटका                         500 धालभूमगढ़                 500 घाटशिला                    500 मुसाबनी                      500 पटमदा                       500 जुगसलाई                   500 बहरागोड़ा                  500 शहरी क्षेत्र                   2000

chat bot
आपका साथी