वैक्सीनेशन अभियान के दूसरे दिन उमड़ी भीड़, आठ हजार से अधिक लोगों ने ली कोरोना का टीका

बहरागोड़ा में भी 98 फीसदी से ज्यादा लक्ष्य की प्राप्ति हुई। वहीं अन्य प्रखंडों में भी लोग कोविड 19 टीकाकरण को लेकर उत्साहित दिखे।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 22 Mar 2021 05:30 AM (IST) Updated:Mon, 22 Mar 2021 05:30 AM (IST)
वैक्सीनेशन अभियान के दूसरे दिन उमड़ी भीड़, आठ हजार से अधिक लोगों ने ली कोरोना का टीका
वैक्सीनेशन अभियान के दूसरे दिन उमड़ी भीड़, आठ हजार से अधिक लोगों ने ली कोरोना का टीका

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से चलाए जा रहे छह दिवसीय अभियान के दूसरे दिन वैक्सीनेशन सेंटरों पर भीड़ उमड़ी। अभियान के तहत 60 साल या उससे ऊपर तथा 45 से 59 वर्ष के को-मोर्बिड व्यक्तियों को वैक्सीन दिया जा रहा है। रविवार को तीन प्रखंड धालभूमगढ़, घाटशिला व पोटका में संभावित संख्या से ज्यादा लोग टीका लेने पहुंचे। बहरागोड़ा में भी 98 फीसदी से ज्यादा लक्ष्य की प्राप्ति हुई। वहीं अन्य प्रखंडों में भी लोग कोविड 19 टीकाकरण को लेकर उत्साहित दिखे।

अभियान के तहत पूर्वी सिंहभूम जिले में कुल आठ हजार 902 लोगों को टीका दी गई। अभियान को सफल बनाने को लेकर उपायुक्त सूरज कुमार के द्वारा विशेष दिशा-निर्देश दिया गया है। इसे लेकर जिले के वरीय पदाधिकारी, सभी प्रखंडों के प्रभारी पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, शहरी क्षेत्र में नगर निकाय पदाधिकारी ने टीकाकरण कार्यक्रम का निरीक्षण किया। उम्मीद जताई गई है कि इस अभियान के दौरान आने वाले दिनों में ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोगों को टीकाकरण अभियान से जोडते हुए पहले व दूसरे डोज का वैक्सीन उपलब्ध करा दिया जाएगा।

-----------------------

जिले में कोरोना के 14 नए मामले आए सामने

पूर्वी सिंहभूम जिले में रविवार को एक हजार 771 लोगों की कोरोना जांच हुई। इसमें 14 लोग संक्रमित मिले। ये सभी शहरी क्षेत्र के रहने वाले हैं। वहीं, 404 लोगों का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया। रिपोर्ट बुधवार तक आने की संभावना है। साथ ही शहर के विभिन्न कोविड अस्पतालों में भर्ती कुल 10 लोग स्वस्थ होकर घर लौटे। जिले में अभी तक 18 हजार 495 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इसमें 17 हजार 982 लोग स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। वहीं, 375 लोगों की मौत हो चुकी हैं।

chat bot
आपका साथी