Live Coronavirus Jamshedpur : कोल्‍हान में कोरोना पॉजिटिव की संख्‍या पहुंची 199, पूर्वी सिंहभूम 163 मरीजों के साथ पहले नंबर पर

Live Coronavirus Jamshedpur.झारखंड के कोल्हान में कोरोना पॉजिटिव की संख्या बढ़कर 199 हो गई है। पूर्वी सिंहभूम जिले में कोरोना सर्वाधिक कहर बरपा रहा है।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Sat, 06 Jun 2020 09:32 AM (IST) Updated:Sat, 06 Jun 2020 07:22 PM (IST)
Live Coronavirus Jamshedpur : कोल्‍हान में कोरोना पॉजिटिव की संख्‍या पहुंची 199, पूर्वी सिंहभूम 163 मरीजों के साथ पहले नंबर पर
Live Coronavirus Jamshedpur : कोल्‍हान में कोरोना पॉजिटिव की संख्‍या पहुंची 199, पूर्वी सिंहभूम 163 मरीजों के साथ पहले नंबर पर

जमशेदपुर, जेएनएन। Live Coronavirus Jamshedpur झारखंड के कोल्हान में कोरोना पॉजिटिव की संख्या बढ़कर 199 हो गई है। इसमें पूर्वी सिंहभूम जिले के 163, पश्चिमी सिंहभूम के 16 और सरायकेला खरसावां जिले के 20 मरीज शामिल हैं। 

पूर्वी सिंहभूम जिले में कोरोना सर्वाधिक कहर बरपा रहा है। रोजाना एक दर्जन से अधिक नए मरीज मिल रहे हैं। शुक्रवार को भी जिले में 15 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले। इसमें मानगो के पांच, पटमदा के दो, धालभूमगढ़ के दो, चाकुलिया के एक, डुमरिया के एक, बारीनगर के तीन व टेल्को का एक मरीज शामिल है। सभी को पारीडीह, सिदगोड़ा सहित अन्य जगहों पर सरकारी क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया था। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद सभी को टाटा मुख्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

कोरोना पॉजिटिव मिले सभी प्रवासी

जितने भी कोरोना पॉजिटिव शुक्रवार को मिले सभी प्रवासी मजदूर हैं। दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद से सभी जमशेदपुर पहुंचे थे। इसके बाद बिष्टुपुर स्थित लोयोला स्कूल में सभी का नमूना लेकर जांच के लिए महात्मा गांधी मेमोरियल (एमजीएम) मेडिकल कॉलेज के वायरोलॉजी लैब भेजा गया था। दो का नमूना टीएमएच भेजा गया था। कुल 15 में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है।

300 लोगों का लिया गया नमूना

इधर, पूर्वी सिंहभूम जिले में शुक्रवार को कुल 300 मरीजों का नमूना लिया गया। जिले में अबतक कुल 12158 संदिग्ध लोगों का नमूना लिया जा चुका है। इसमें 11200 लोगों की जांच हो चुकी है।

धालभूमगढ़ में अबतक मिल चुके 20 कोरोना पॉजिटिव

 धालभूमगढ़ में मिले दो और कोरोना पॉजिटिव मरीज जुगिशोल उच्च विद्यालय क्वारंटाइन सेंटर में थे। एक महिला और एक पुरुष प्रवासी मजदूर हैं। महिला दोलकी के दूसरे पॉजिटिव मरीज की भाभी है। उसके साथ डेढ़ साल का बच्चा भी है जबकि दूसरा मरीज भी वहीं का है। दोनों को देर रात एम्बुलेंस से जमशेदपुर ले जाया गया और टीएमएच में भर्ती कराया गया। ज्ञात हो कि धालभूमगढ़ में अब तक 20 कोरोना पॉजिट‍िव मरीज मिल चुके हैं। 

कोरोना को मात दे घर लौटे युवक का स्वागत

कोरोना का मात देकर अपने गांव मुसाबनी के बाकड़ा पहुंचे युवक का जिला पाषर्द बुद्धेश्वर मुर्मू  ने स्वागत किया। 19 मई को महाराष्ट्र के पुणो से ट्रेलर से किसी तरह वह पहुंचा था। दूसरे दिन जांच के बाद सीटीसी स्वासपुर में क्वारंटाइन कर दिया गया था। जांच पॉजिटिव आने के बाद 30 मई को टीएमएच में भर्ती कराया गया था। जहां दो टेस्ट हुए जिसमें रिपार्ट नेगेटिव आई। जिसके गुरुवार रात को बाकड़ा स्थित उनके घर पहुंचा दिया गया। सात दिन का होम क्वारंटाइन में रहने को कहा। उसे राशन भी उपलब्ध कराया गया। आश्वस्त किया गया कि कभी भी किसी तरह की जरूरत या दिक्कत होगी तो अवगत कराएं। सेंटर में रह रहे आठ प्रवासी मजदूरों की क्वारंटाइन अवधि खत्म होने के सभी को सलाह देते हुए आनेवाले जीवन खुशी से बीते और स्वास्थ्य जीवन बीतने के लिए शुभकामनाएं देते हुए घर के लिए भेजा गया। इस अवसर पर फागू सोरेन, शंकर सेन महली, हाबलू गोप आदि उपस्थित थे।

कोल्‍हान में मिले 10 और कोरोना पॉजिटिव

शनिवार को कोल्‍हान में 10 और कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। प्रमंडल के सरायकेला खरसावां में 01, पश्चिमी सिंहभूम में 5 और  पूर्वी सिंहभूम में  4 कोरोना पॉजिटिव जमशेदपुर के एमजीएम अस्‍पताल के वॉयरोलॉजी डिपार्टमेंट में जांच में मिले। इसके अलावा  रामगढ में  20 और हजारीबाग में  3

पॉजिटिव पाए गए हैं। 

कोरोना अपडेट -सरायकेला खरसावां  जिले में जांच किए गए सैम्पल की संख्या (सभी) -  2503 नेगेटिव पाए गए सैम्पल की संख्या- 1969 पॉजिटिव पाए गए सैंपल की संख्या- 19 अप्राप्त परिणाम की संख्या  - 515 शुक्रवार को संग्रह की गई सैंपल की संख्या - 51 जिले में प्रखंड स्तरीय क्वॉरंटाइन सेंटर की संख्या  - 12  पंचायत स्तरीय क्वॉरंटाइन सेंटर की संख्या - 82 क्वॉरंटाइन सेंटर में रखे गए लोगों की संख्या (सभी) - 1484

chat bot
आपका साथी