झारखंड में सबसे अधिक पूर्वी सिंहभूम जिले में कोरोना पॉजिटिव, आज 223 संदिग्धों की आएगी रिपोर्ट

पूर्वी सिंहभूम जिले में तेजी से बढ़ रही कोरोना मरीजों की संख्या चिंता का विषय है। यहां अभी तक सबसे अधिक 265 मरीज मिले हैं जो पूरे प्रदेश में सर्वाधिक है।

By Vikas SrivastavaEdited By: Publish:Sat, 04 Jul 2020 12:10 PM (IST) Updated:Sat, 04 Jul 2020 12:10 PM (IST)
झारखंड में सबसे अधिक पूर्वी सिंहभूम जिले में कोरोना पॉजिटिव, आज 223 संदिग्धों की आएगी रिपोर्ट
झारखंड में सबसे अधिक पूर्वी सिंहभूम जिले में कोरोना पॉजिटिव, आज 223 संदिग्धों की आएगी रिपोर्ट

जमशेदपुर (जागरण संवाददाता)। पूर्वी सिंहभूम जिले में तेजी से बढ़ रहें कोरोना मरीजों की संख्या पूरे झारखंड के लिए चिंता का विषय बन गया है।  यहां अभी तक सबसे अधिक 265 मरीज मिले हैं जो पूरे प्रदेश में  सर्वाधिक है।  शनिवार को एमजीएम मेडिकल कॉलेज के वायरोलॉजी लैब में 223 संदिग्धों की जांच चल रही है, जिसकी रिपोर्ट शाम तक आएगी। शुक्रवार को जिले में 16 कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इसमें सुंदरनगर स्थित रैफ (रैपिड एक्शन फोर्स) कैंप के दो जवान भी शामिल है। ये दोनों पति-पत्नी हैं। दोनों का 24 नार्थ परगना (बंगाल) का ट्रेवल हिस्ट्री है। इससे पूर्व गुरुवार को 19 रैफ जवान संक्रमित मिले थे।

इसके साथ ही सुंदरनगर से एक और सामान्य व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। उसका कॉटेंट हिस्ट्री नहीं है। परसुडीह स्थित कीताडीह में एक ही परिवार के दो सदस्य कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इस परिवार का एक सदस्य पूर्व में कोरोना पॉजिटिव मिला है, जिसका इलाज टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) के कोविड वार्ड में चल रहा है।

वहीं, सीतारामडेरा से एक, सोनारी के एक, कदमा से तीन, बागबेड़ा से एक, बारीडीह से एक, बिष्टुपुर से एक, जुगसलाई से एक, टिनप्लेट से एक व पोटका से एक कोरोना पॉजिटिव मिला है। कुल नौ मरीजों का कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है। बाकी मरीज में से  एक अहमदाबाद, दो दिल्ली तथा एक तेलंगाना के विजयवाड़ा का ट्रेवल हिस्ट्री है। सभी मरीजों को टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच), टाटा मोर्टस अस्पताल व महात्मा गांधी मेमोरियल (एमजीएम) मेडिकल कॉलेज के कोविड वार्ड में भर्ती कराया गया है।  

एमजीएम में 197 संदिग्धों की हुई जांच

एमजीएम के वायरोलॉजी लैब में शुक्रवार को कुल 197 कोरोना संदिग्धों की जांच हुई। इसमें छह कोरोना पॉजिटिव मिले। वहीं, छह मरीज ट्रूनेट मशीन व चार टीएमएच के लैब से कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इधर, पूर्वी सिंहभूम जिले से कुल 223 संदिग्ध मरीजों का नमूना लिया गया। अबतक कुल 23444 संदिग्धों का नमूना लिया जा चुका है। इसमें 22035 का रिपोर्ट आ चुका है। बाकी की जांच प्रक्रिया में है।

12 मरीज हुए स्वस्थ

टीएमएच के कोविड वार्ड में भर्ती 11 तथा टाटा मोटर्स में भर्ती एक संक्रमित व्यक्ति के संक्रमण मुक्त होने पर शुक्रवार को अस्पताल से छुट्टी दी गई। इसमें एक जुगसलाई, दो धालभूमगढ़, दो घाटशिला, दो टेल्को, एक डुमरिया, एक चाकुलिया, एक एग्रिको, एक मुसाबनी व एक मानगो के रहने वाले हैं। जिले में अबतक कुल 284 मरीज स्वस्थ हो चुके है।

chat bot
आपका साथी