Coronavirus Jamshedpur : कोरोना मरीजों की तेजी से घट रही संख्या, पॉजिटिव मिलने से अधिक ठीक होकर घर लौट रहे लोग

coronavirus Jamshedpur News.झारखंड के जमशेदपुर के लिए अच्‍छी खबर है कि यहां कोरोना मरीजों की संख्‍या तेजी से घट रही है। कोरोना पॉजिटिव मिलने से ज्‍यादा स्‍वस्‍थ होकर घरों को लौट रहे हैं। हालांकि डॉक्‍टरों ने अब भी सतर्क रहने की सलाह दी है।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Fri, 22 Jan 2021 01:15 PM (IST) Updated:Fri, 22 Jan 2021 01:15 PM (IST)
Coronavirus Jamshedpur : कोरोना मरीजों की तेजी से घट रही संख्या, पॉजिटिव मिलने से अधिक ठीक होकर घर लौट रहे लोग
पूर्वी सिंहभूम जिले में कोरोना से अभी तक 375 लोगों की मौत हो चुकी है।

जमशेदपुर, जासं। शहर के लिए अच्छी खबर है। कोरोना मरीजों की संख्या में तेजी से गिरावट दर्ज की जा रही है। पॉजिटिव मिलने से अधिक मरीज स्वस्थ होकर घर लौट रहे हैं। पूर्वी सिंहभूम जिले में गुरुवार को एक हजार 571 लोगों की कोरोना जांच हुई।

इसमें पांच लोग संक्रमित मिले, जबकि 23 लोग स्वस्थ होकर घर लौटे। पांच संक्रमित मरीजों में चार शहरी क्षेत्र व एक मुसाबनी के रहनेवाले हैं। शहरी क्षेत्रों में जुगसलाई, मानगो, बागबेड़ा, बिष्टुपुर, कदमा क्षेत्र के मरीज हैं। जिले में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 17 हजार 954 हो चुकी है। वहीं, अब सिर्फ 126 एक्टिव केस है।

1956 संदिग्धों का लिया गया नमूना

गुरुवार को एक हजार 956 संदिग्धों का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया। अबतक 515292 का नमूना लिया जा चुका है। इसमें 489364 का रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं, जिले में कोरोना से अभी तक 375 लोगों की मौत हो चुकी है। सबसे अधिक 30 से 44 उम्र के लोग संक्रमित हुए हैं। इस उम्र में कुल पांच हजार 642 लोग संक्रमित हुए हैं। वहीं, 45 से 59 उम्र के बीच कुल चार हजार 532 लोग संक्रमित हुए हैं। वहीं, मौत होने वालों में उम्र 60 के लोग अधिक है। इस उम्र में कुल 255 लोगों की मौत हुई है।

23 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे

एमजीएम, टीएमएच सहित विभिन्न कोविड वार्ड से गुरुवार को कुल 23 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे। जिले में अब तक कुल 17453 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

chat bot
आपका साथी