विदेश से आए 22 लोगों का लिया गया नमूना

कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रोन विश्वभर में तेजी से फैल रहा है। इसे लेकर झारखंड सहित पूर्वी सिंहभूम जिले में एहतियाती के तौर पर विदेश सहित दूसरे राज्यों से आने वाले लोगों की जांच की जा रही है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 02 Dec 2021 05:55 PM (IST) Updated:Thu, 02 Dec 2021 05:55 PM (IST)
विदेश से आए 22 लोगों का लिया गया नमूना
विदेश से आए 22 लोगों का लिया गया नमूना

जासं, जमशेदपुर : कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रोन विश्वभर में तेजी से फैल रहा है। इसे लेकर झारखंड सहित पूर्वी सिंहभूम जिले में एहतियाती के तौर पर विदेश सहित दूसरे राज्यों से आने वाले लोगों की जांच की जा रही है।

बुधवार को विदेश से आए 22 लोगों का नमूना लिया गया। ये सभी यूरोप, अमेरिका, सऊदी अरब सहित अन्य देशों से आए हैं। बीते दो माह में अभी तक लगभग 400 विदेशी जमशेदपुर लौटे हैं। उन लोगों से जिला सर्विलांस विभाग की टीम संपर्क कर हालचाल और नमूना ले रही हैं।

जिला सर्विलांस पदाधिकारी डॉ. साहिर पाल ने कहा कि अगर विदेशी की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आती है तो उनका नमूना तत्काल जीनोम सिक्वेंसिग के लिए भुवनेश्वर भेजा जाएगा। हालांकि, हाल के दिनों का आंकड़ा देखा जाए तो अभी तक एक भी विदेशी पॉजिटिव नहीं मिले हैं।

-------------------

डेढ़ हजार से अधिक लोगों की हुई जांच

पूर्वी सिंहभूम जिले में बुधवार को कुल एक हजार 901 लोगों की जांच हुई। इसमें तीन संक्रमित मिले। ये मरीज, परसुडीह, सीतारामडेरा व जुगसलाई के रहने वाले हैं। जिले में मरीजों की संख्या बढ़कर 52 हजार 126 हो गई है।

वहीं, अभी तक एक हजार 61 मरीजों की मौत हुई है।

----------------

साढ़े तीन हजार से अधिक लोगों का लिया गया नमूना

पूर्वी सिंहभूम जिले में बुधवार को तीन हजार 512 लोगों का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया। रिपोर्ट शुक्रवार तक आने की उम्मीद है। जिले में अभी तक कुल 18 लाख 52 हजार 123 लोगों की जांच हो चुकी हैं।

----------------

पांच मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे

शहर के विभिन्न कोविड अस्पतालों में भर्ती कुल पांच मरीज स्वस्थ होकर बुधवार को घर लौटे।

chat bot
आपका साथी