ढाई गुना रफ्तार से बढ़ रहा कोरोना, 24 दिन में 67 से बढ़कर 172 हो गए मरीज

होली को लेकर सावधान होने की जरूरत प्रशासन के दिए गए निर्देशों का करें पालनए मार्च माह में अभी तक 47 हजार से अधिक लोगों की हुई जांच लगातार बढ़ रहे मरीज।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 26 Mar 2021 06:00 AM (IST) Updated:Fri, 26 Mar 2021 06:00 AM (IST)
ढाई गुना रफ्तार से बढ़ रहा कोरोना, 24 दिन में 67 से बढ़कर 172 हो गए मरीज
ढाई गुना रफ्तार से बढ़ रहा कोरोना, 24 दिन में 67 से बढ़कर 172 हो गए मरीज

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : याद कीजिए। जब हम वर्ष 2020 के अंतिम पड़ाव पर थे तो कह रहे थे कि साल 2021 अच्छा होगा। यानी कोरोना से मुक्ति मिलेगी। जनवरी-फरवरी माह में कोरोना मरीजों की संख्या घटी भी, जो शुभ संकेत थे। मार्च के पहले सप्ताह तक स्थित लगभग नियंत्रण में आ गई थी। लेकिन, आठ मार्च के बाद फिर से एक बार मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ने लगी, जो चिता का विषय है। मार्च माह में अभी तक लगभग ढाई गुना मरीजों की संख्या बढ़ गई है। एक मार्च को सिर्फ दो नए मरीज और एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 67 पहुंच गई थी। लेकिन, 24 मार्च को 34 नए मरीज मिले और एक्टिव केस बढ़कर 172 हो गए।

-----------------------------

मार्च माह में 47 हजार से अधिक लोगों की हुई जांच

तिथि - जांच

1 मार्च - 1142

2 मार्च - 1529

3 मार्च - 1451

4 मार्च - 1351

5 मार्च - 964

6 मार्च - 1779

7 मार्च - 1388

8 मार्च - 1428

9 मार्च - 1879

10 मार्च - 1860

11 मार्च - 1432

12 मार्च - 4635

13 मार्च - 5969

14 मार्च - 1430

15 मार्च - 1338

16 मार्च - 1562

17 मार्च - 2336

18 मार्च - 2489

19 मार्च - 2417

20 मार्च - 1853

21 मार्च - 1771

22 मार्च - 2336

23 मार्च - 1821

24 मार्च - 939

------------------------------

कुल - 47,099

------------------------------

इस तरह बढ़ते जा रहे मरीज

तिथि - मिले मरीज - एक्टिव केस

1 मार्च - 02 - 67

2 मार्च - 07 - 61

3 मार्च - 05 - 62

4 मार्च - 16 - 59

5 मार्च - 04 - 66

6 मार्च - 02 - 63

7 मार्च - 07 - 57

8 मार्च - 16 - 58

9 मार्च - 12 - 65

10 मार्च - 15 - 69

11 मार्च - 12 - 76

12 मार्च - 06 - 79

13 मार्च - 09 - 77

14 मार्च - 11 - 78

15 मार्च - 11 - 81

16 मार्च - 18 - 82

17 मार्च - 17 - 89

18 मार्च - 24 - 94

19 मार्च - 24 - 105

20 मार्च - 27 - 119

21 मार्च - 14 - 134

22 मार्च - 28 - 138

23 मार्च - 27 - 156

24 मार्च - 34 - 172

--------------------------

पिछली गलती को दोहरा रहे हैं हम

- देश में जब लॉकडाउन हुआ तो सभी अपने-अपने घर लौट आए। इस दौरान अधिकांश लोगों ने बिना जांच कराएं ही अपने-अपने घरों में घुस आएं, जिसके कारण कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ा।

- अब फिर से वही गलती हम कर रहे हैं। होली में लाखों लोग अपने-अपने घर वापस आएंगे। इन सभी के लिए कोरोना जांच अनिवार्य किया गया है। यदि जांच नहीं कराएंगे तो खुद के साथ-साथ घर, परिवार व समाज के अन्य लोग उनसे संक्रमित होंगे और मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ेगी।

- अभी टाटा नगर स्टेशन पर शिविर लगाकर यात्रियों से की जांच की जा रही है लेकिन, इसमें से अधिकांश जांच नहीं कराना चाहते और वे चोरी-छिपे भाग जाते हैं।

- बाजार में भीड़ उमड़ रही है। न तो शारीरिक दूरी का ख्याल रखा जा रहा है और न ही मास्क व सैनिटाइजर का उपयोग किया जा रहा है।

---------------------------------

' होली में बाहर से आने वाले लोगों की जांच अनिवार्य की गई है। ताकि संक्रमण का फैलाव कम से कम हो। वहीं, होली रंगों का त्योहार है। लोग रंग-अबीर खेले लेकिनए सावधानी भी जरूरी है। शारीरिक दूरी व मास्क का उपयोग अवश्य रूप से करें। मरीजों की बढ़ती संख्या चिता का विषय है। सभी को जागरूग होने की जरूरत है।

- डा. साहिर पाल, जिला सर्विलांस पदाधिकारी।

----------------------

chat bot
आपका साथी