Corona Update: परदेश से कोरोना लेकर लौट रहे स्वदेश, टाटानगर स्टेशन पर फिर मिले 10 पॉजिटिव

Corona Test at Railway Station. टाटानगर रेलवे स्टेशन पर गुरुवार सुबह एक बार फिर कोविड जांच शुरू हुई। गीतांजलि स्पेशल और अहमदाबाद स्पेशल ट्रेन से टाटानगर स्टेशन पर उतरे 146 यात्रियों की कोविड जांच की गई। इनमें 10 यात्री पॉजिटिव पाए गए।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Thu, 22 Apr 2021 04:11 PM (IST) Updated:Thu, 22 Apr 2021 06:11 PM (IST)
Corona  Update: परदेश से कोरोना लेकर लौट रहे स्वदेश, टाटानगर स्टेशन पर फिर मिले 10 पॉजिटिव
छुट्टी पर लौटा जीआरपी का जवान भी मिला कोरोना पॉजिटिव।

जमशेदपुर, जासं। टाटानगर रेलवे स्टेशन पर गुरुवार सुबह एक बार फिर कोविड जांच शुरू हुई। पहली पाली में छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल से हावड़ा को जाने वाली गीतांजलि स्पेशल और अहमदाबाद से चलकर हावड़ा को जाने वाली अहमदाबाद स्पेशल ट्रेन से टाटानगर स्टेशन पर उतरे 146 यात्रियों की कोविड जांच की गई। इनमें 10 यात्री पॉजिटिव पाए गए।

सिविल डिफेंस की टीम ने सभी यात्रियों के नाम, पता, मोबाइल नंबर सहित अन्य विवरण प्राप्त कर सभी यात्रियों को एंबुलेंस के माध्यम से घर भेजा जहां वे होम आइसोलेशन में रहेंगे। मालूम हो कि कोविड टेस्ट किट खत्म होने के बाद से पिछले दो दिनों से टाटानगर स्टेशन पर कोविड जांच बंद हो गया था। जबकि 15 अप्रैल से दो पालियो में शुरू हुए कोविड में हर दिन औसतन 20 से ज्यादा यात्री कोविड पॉजिटिव मिल रहे थे। किट खत्म होने के बाद जब टाटानगर रेलवे स्टेशन पर कोविड जांच बंद हो गया उसके बावजूद भी सिविल डिफेंस की टीम अपनी जिम्मेदारी निभाती रही। टीम के सदस्य टाटानगर पहुंचने वाले सभी यात्रियों का नाम, पता सहित जरूरी जानकारी लेकर उनका थर्मल स्कैनिंग कर रहे थे। जिनके शरीर का तापमान ज्यादा मिलता उन्हें होम आइसोलेशन की सलाह दी जाती थी।

छुट्टी पर लौटा जीआरपी का जवान भी मिला पॉजिटिव

टाटानगर स्टेशन पर कोविड 19 जांच के दौरान राजकीय रेल पुलिस का जवान भी कोविड पॉजिटिव पाया गया। यह जवान पिछले कुछ दिनों से छुट्टी पर अपने घर गया हुआ था। लौटने के क्रम में जब उसकी जांच हुई तो वह पॉजिटिव पाया गया। सिविल डिफेंस की टीम ने उन्हें भी होम आइसोलेशन में रहने की सलाह दी है।

chat bot
आपका साथी