तीन हजार 647 लोगों की हुई कोरोना जांच, 61 मिले पाजिटिव

पूर्वी सिंहभूम जिले में गुरुवार को तीन हजार 647 लोगों की कोरोना जांच हुई। इसमें 61 पाजिटिव मिले। बाकी लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। संक्रमित मरीजों में तीन बहरागोड़ा 19 चाकुलिया पांच डुमरिया छह घाटशिला 21 शहरी क्षेत्र एक मुसाबनी पांच पटमदा व एक पटमदा निवासी हैं।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Oct 2020 11:27 PM (IST) Updated:Thu, 29 Oct 2020 11:27 PM (IST)
तीन हजार 647 लोगों की हुई कोरोना जांच, 61 मिले पाजिटिव
तीन हजार 647 लोगों की हुई कोरोना जांच, 61 मिले पाजिटिव

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले में गुरुवार को तीन हजार 647 लोगों की कोरोना जांच हुई। इसमें 61 पाजिटिव मिले। बाकी लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। संक्रमित मरीजों में तीन बहरागोड़ा, 19 चाकुलिया, पांच डुमरिया, छह घाटशिला, 21 शहरी क्षेत्र, एक मुसाबनी, पांच पटमदा व एक पटमदा निवासी हैं। वहीं, शहरी क्षेत्रों में परसुडीह, बारीडीह, टेल्को, कदमा, सोनारी, बिष्टुपुर सहित अन्य क्षेत्र के मरीज भी शामिल हैं। जिले में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 15746 हो गई है।

--------

3647 संदिग्धों का लिया गया नमूना

गुरुवार को 3647 संदिग्ध मरीजों का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया। अबतक 297189 का नमूना लिया जा चुका है। इसमें 268749 का रिपोर्ट निगेटिव आई है।

------

44 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे

एमजीएम, टीएमएच सहित विभिन्न कोविड वार्ड से कुल 44 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे। जिले में अब तक कुल 14207 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

---

chat bot
आपका साथी