घाटशिला में 184 लोगों की हुई कोरोना जांच

जिला प्रशासन के निर्देशानुसार अनुमंडल अस्पताल की ओर से शुक्रवार को प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में कोरोना जांच अभियान चलाया गया..

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 05:47 AM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 05:47 AM (IST)
घाटशिला में 184 लोगों की हुई कोरोना जांच
घाटशिला में 184 लोगों की हुई कोरोना जांच

संसू, घाटशिला : जिला प्रशासन के निर्देशानुसार अनुमंडल अस्पताल की ओर से शुक्रवार को प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में कोरोना जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान कासीदा पंचायत स्थित राष्ट्रीय उच्च पथ 18 पर बनी अंडरपास के समीप घाटशिला थाना के एएसआई रमेश महतो के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन की निगरानी में एमपीडब्ल्यू सत्येंद्र कुमार सिंह समेत स्वास्थ कर्मचारियों के द्वारा आवाजाही करते राहगीरों एवं बाईक सवारों की स्वेब सैंपल संग्रह किया गया। इधर अभियान से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बना रहा। कई लोग पुलिस प्रशासन से नजरे चुराकर दूसरे रास्ते से भागते न•ार आए। इस दौरान प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी शंकर टुडू ने बताया अभियान के दौरान प्रखंड से कुल 184 लोगों की स्वेब स्वैब लिया गया है। इसमें एक भी पॉजिटिव नही मिला।

chat bot
आपका साथी