Live Coronavirus Jamshedpur : कोल्‍हान में थम नहीं रही कोरोना के संक्रमण की रफ्तार,169 पहुंची संख्‍या

LIVE Coronavirus Jamshedpur News Update. झारखंड के कोल्‍हान में कोराना संक्रमण की रफ्तार थम नहीं रही है। कोरोना पॉजिटिव की संख्‍या 169 हो गई है।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Thu, 04 Jun 2020 11:41 AM (IST) Updated:Thu, 04 Jun 2020 04:56 PM (IST)
Live Coronavirus Jamshedpur : कोल्‍हान में थम नहीं रही कोरोना के संक्रमण की रफ्तार,169 पहुंची संख्‍या
Live Coronavirus Jamshedpur : कोल्‍हान में थम नहीं रही कोरोना के संक्रमण की रफ्तार,169 पहुंची संख्‍या

जमशेदपुर, जासं। झारखंड के कोल्‍हान में कोराना संक्रमण की रफ्तार थम नहीं रही है। प्रमंडल में कोरोना पॉजिटिव की संख्‍या 169 हो गई है।  बुधवार को पूर्वी सिंहभूम में 12, सरायकेला खरसावां जिले में 13 और पश्चिमी सिंहभूम जिले में नए पॉजिटिव पाए गए। अबतक पूर्वी सिंहभूम में 134, पश्चिम सिंहभूम में 16 और सरायकेला-खरसावां में 19 कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं।

बुधवार को पूर्वी सिंहभूम में मिले 12 पॉजिटिव मरीज में से दो गोविंदपुर, एक सीतारामडेरा, एक बर्मामाइंस, पांच चाकुलिया, एक बहरागोड़ा व दो बारीडीह निवासी हैं। सभी को सरकारी क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया था। गोविंदपुर के एक ही परिवार के दो लोग पॉजिटिव मिले हैं। ये गाजियाबाद से लौटे थे। 

सभी रखे गए थे क्‍वारंटाइन सेंटर में

सरायकेला-खरसावां में मिले  मरीजों में पांच नीमडीह, एक गम्हरिया, तीन खरसावां तथा शेष अन्य प्रखंडों के हैं। नीमडीह के पांच मरीजों में चार पूर्व में चांडिल में पाए गए पॉजिटिव मरीजों के साथ आये थे। एक मरीज 22 मई को लौटा था। वह पॉजिटिव पाया गया है। सभी प्रवासी मजदूर हैं। क्वारंटाइन सेंटर में रखे गए थे। खरसावां व गम्हरिया की सभी मरीज महिलाएं हैं। सभी दिल्ली से 21 मई को आई थीं। 

एमजीएम में 555 मरीजों की हुई जांच

महात्मा गांधी मेमोरियल (एमजीएम) मेडिकल कॉलेज के वायरोलॉजी लैब में 555 लोगों की जांच हुई। इसमें 28 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। पूर्वी सिंहभूम के नौ, पश्चिमी के एक, सरायकेला के 13, रामगढ़ के 04 व हजारीबाग के एक मरीज शामिल हैं। वहीं, पूर्वी सिंहभूम के तीन कोरोना पॉजिटिव मरीजों की रिपोर्ट टाटा मुख्य अस्पताल से आई। इधर, पूर्वी सिंहभूम जिले में कुल 203 लोगों का नमूना लिया गया। जिले में अबतक 11678 लोगों का नमूना लिया जा चुका है। इसमें 10694 की जांच हुई है। बाकी की जांच चल रही है। 

पश्चिमी सिंहभूम का पॉजिटिव प्रवासी

पश्चिमी सिंहभूम में मिला मरीज प्रवासी मजदूर है। वह चक्रधरपुर क्षेत्र की भरनिया पंचायत निवासी है। विगत 18 मई को ओडिशा के भुवनेश्वर से आया था। प्रशासन ने क्वारंटाइन सेंटर में रखा था। उसे चक्रधरपुर कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कोरोना पर पोस्टर बनाने के लिए श्रीकांत सम्मानित

कोरोना के दौरान लोगों को जागरूक करने के लिए लगातार पोस्टर बनाने और सोशल मीडिया पर प्रसारित करने के लिए जुस्को श्रमिक यूनियन के पूर्व प्रवक्ता श्रीकांत देव को सम्मानित किया गया है। दिल्ली की मानवाधिकार संस्था ने देव को कोरोना योद्धा का सम्मान पत्र दिया है। देव ने लॉकडाउन के दौरान करीब 50 पोस्टर बनाए। 

chat bot
आपका साथी