पूर्वी सिंहभूम जिले में महिलाओं से अधिक पुरुष हुए कोरोना संक्रमित, मौत भी अधिक
पूर्वी सिंहभूम जिले में महिलाओं से अधिक पुरुष कोरोना संक्रमित हुए हैं। इसमें अभी तक कुल सात हजार 754 कोरोना संक्रमित पुरुष स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं स्वस्थ होने वाली महिलाओं की संख्या पांच हजार 618 है जबकि 204 एक्टिव केस है।
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले में महिलाओं से अधिक पुरुष कोरोना संक्रमित हुए हैं। इसमें अभी तक कुल सात हजार 754 कोरोना संक्रमित पुरुष स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं स्वस्थ होने वाली महिलाओं की संख्या पांच हजार 618 है। जबकि 204 एक्टिव केस है। इनका इलाज शहर के विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इसमें पुरुषों की संख्या अधिक है। जिला स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, पुरुषों में सबसे अधिक उम्र 30 से 40 के बीच लोग संक्रमित हुए हैं। वहीं महिलाएं सबसे अधिक उम्र 15 से 29 के बीच संक्रमित हुई हैं। जिले का रिकवरी रेट बढ़कर 97 फीसद हो गया है।
किस उम्र में कितने पुरुष हुए स्वस्थ
उम्र संख्या
उम्र 14 से नीचे : 455
15 से 29 : 2379
30 से 44 : 3661
45 से 59 : 2938
उम्र 60 से अधिक : 1259
किस उम्र के कितनी महिलाएं हुई स्वस्थ
उम्र संख्या
उम्र 14 से नीचे : 333
15 से 29 : 1650
30 से 44 : 1642
45 से 59 : 1262
उम्र 60 से अधिक : 731
किस उम्र में कितने पुरुष की हुई मौत
उम्र संख्या
उम्र 14 से नीचे : 00
15 से 29 : 05
30 से 44 : 24
45 से 59 : 62
उम्र 60 से अधिक : 191
किस उम्र के कितनी महिलाएं की हुई मौत
उम्र संख्या
उम्र 14 से नीचे : 00
15 से 29 : 00
30 से 44 : 05
45 से 59 : 24
उम्र 60 से अधिक : 61